Xiaomi ने लॉन्च किया एक और सस्ता फोन Redmi 7A, देखें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

Xiaomi ने लंबे इंतजार के बाद आज टेक जगत के सामने अपनी Redmi K सीरीज़ को पेश कर दिया है। इस सीरीज़ के तहत शाओमी ने Redmi K20 और K20 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल बेजल लेस डिसप्ले पर बने हैं जो पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करते है। वहीं साथ ही Xiaomi ने इन्हें इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है। रेडमी के सीरीज़ को लॉन्च करने के साथ ही शाओमी ने Redmi 7A स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा करते हुए इस स्मार्टफोन को भी टेक मंच पर ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है।
डिजाईन
Redmi 7A शाओमी का लो बजट स्मार्टफोन है। कंपनी ने इस फोन को मौजूदा नॉच डिसप्ले वाले ट्रेंड से दूर रखते हुए बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन पॉलिकार्बोनेट बॉडी पर बना है। डिसप्ले के उपरी और नीचले ओर बड़े बेजल्स दिए गए हैं। उपर की ओर सेल्फी कैमरा मौजूद है तो नीचे की ओर Redmi ब्रांडिंग दी गई है। यह फोन सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर उपरी बाई ओर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां एक कैमरा सेंसर के साथ फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर कोई भी फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के दाएं पैनल पर मौजूद है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Redmi 7A को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1,440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की आईपीएस एलसीडी एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 505 जीपीयू मौजूद है।
कंपनी की ओर से Redmi 7A को 2 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो दो स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। इन वेरिएंट्स में 16जीबी मैमोरी और 32जीबी स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने चला नया दांव, लॉन्च हुए Redmi K20 और K20 Pro
Redmi 7A एक डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। इस फोन में किसी प्रकार का फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है लिहाजा फोन को अनलॉक करने के लिए यूजर्स को पिन और फेस अनलॉक का इस्तेमाल करना होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए Redmi 7A में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। Xiaomi Redmi 7A को ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया है। कंपनी की ओर से फोन के 16जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 549 युआन और 32जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 599 युआन रखी गई है जो इंडियन करंसी अनुसार 5,500 रुपये और 6,000 रुपये के करीब है।