
Xiaomi को टेक जगत में 10 साल पूरे हो गए हैं। कंपनी ने अपनी दसवीं सालगिरह को सेलिब्रेट करते हुए खास आयोजन का इंतजाम किया था, जिसमें शाओमी के कई प्रोडक्ट्स पेश किए गए। कंपनी की सफलता को भुनाते हुए शाओमी फाउंडर और सीईओ लेई जून ने फ्लैगशिप डिवाईस Mi 10 Ultra के साथ ही Redmi K30 Ultra स्मार्टफोन भी टेक मंच पर पेश कर दिया है। यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में उतारा गया है जो इसी हफ्ते की 14 तारीख से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Redmi K30 Ultra
रेडमी के30 अल्ट्रा को कंपनी की ओर से 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एक फुलव्यू डिसप्ले है जिसमें सेल्फी कैमरा सेंसर पॉप-अप स्टाईल में दिया गया है। Redmi K30 Ultra की डिसप्ले 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है तथा फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92.7 प्रतिशत का है।

Redmi K30 Ultra को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 12 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का डायमनसिटी 1000+ चिपसेट दिया गया है। चिपसेट की बदौलत यह फोन डुअल मोड 5G पर रन करने में सक्षम है। वहीं ग्राफिक्स के लिए रेडमी के30 अल्ट्रा माली जी77 जीपीयू सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें : पसंद है Nokia ब्रांड लेकिन फिर भी बना रहे दूरी, जानें क्या है भारतीयों की मजबूरी
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi K30 Ultra क्चॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का टेलीमैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 20 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा सपोर्ट करता है।
Redmi K30 Ultra डुअल सिम फोन है जो 4जी व 5जी दोनों नेटवर्क सपोर्ट करता है। एनएफसी, आईआर ब्लास्टर व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए रेडमी के30 अल्ट्रा में 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
वेरिएंट्स व कीमत
Redmi K30 Ultra को चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिनमें सबसे छोटे 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1999 युआन (तकरीबन 21,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसी तरह फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2199 युआन (तकरीबन 23,500 रुपये), 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2499 युआन (तकरीबन 26,800 रुपये) और 8 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2199 युआन (तकरीबन 28,900 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है।






















