
त्यौहारी सीज़न की शुरूआत होते ही तरह तरह के आॅफर्स व डील भी शुरू हो गई है। शॉपिंग साईट फ्लिपकार्ट द्वारा चलाई जा रही ‘बिग बिलियन डे सेल’ पर भी अनेकों आर्कषक आॅफर छाए हुए हैं। इन्ही डील्स के बीच जो सबका ध्यान खींच रही है वह है शाओमी के सबसे बड़े हिट स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये की फ्लैट छूट। जी हां, फ्लिपकार्ट की इस सेल के तहत शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत में 2 हजार रुपये की कमी की है जिसके बाद यह सिर्फ 10,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल: रिलायंस जियो दे रहा है 60जीबी 4जी डाटा मुफ्त
फ्लिपकार्ट की ‘बिग बिलियन डे सेल’ में देश में सबसे तेजी से बिकने का रिकॉर्ड बना चुके शाओमी रेडमी नोट 4 पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस छूट के बाद रेडमी नोट 4 को 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 12,999 रुपये की जगह सिर्फ 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सेल में इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई पर भी पाया जा सकता है।
Grab this great offer on India's bestselling smartphone – Redmi Note 4! We go live at midnight. #TheBigBillionDays https://t.co/4Ah2gTRxoM
— Flipkart (@Flipkart) September 20, 2017
इसके अलावा यदि आप एसबीआई कार्ड धारक हैं तो 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी प्राप्त होगी। वहीं ऐक्सिस कार्ड पर 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। शाओमी रेडमी नोट 4 की खरीद पर रिलायंस जियो की ओर से 60जीबी एक्स्ट्रा जियो 4जी डाटा मुफ्त दिया जा रहा है। इसके साथ ही रेडमी नोट 4 का 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट इस सेल में 10,999 रुपये बजाय 9,999 रुपये में मिल रहा है।
BREAKING: Get up to ₹ 2,000 off on Redmi Note 4, India's No.1 selling smartphone! Starts midnight on @Flipkart. RT to win 1 #2KOffRedmiNote4 pic.twitter.com/hAjvxU2kJD
— Redmi India (@RedmiIndia) September 20, 2017
फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज ऑफर के तहत शाओमी रेडमी नोट 4 पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। यानि इसके बाद रेडमी नोट 4 को सिर्फ 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट की यह ‘बिग बिलियन डे सेल’ 24 सितंबर तक जारी रहेगी। लेकिन साथ ही आपको चेता दें कि इतनी भारी छूट के चलते हो सकता हे कि रेडमी नोट 4 के स्टॉक में कमी देखने को मिल जाएं।
तमाम आर्कषक आॅफर के तहत शाओमी रेडमी नोट 4 पाने के लिए (यहां क्लिक करें)


















