
शाओमी ने देश में अपने नए रेडमी स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो लॉन्च किए हैं। कल 22 फरवरी को इस स्मार्टफोन की पहली सेल थी, जिसमें सिर्फ 3 मिनट में ही 3,00,000 से भी ज्यादा यूनिट बिकने साथ ही यह डिवाईस सोल्ड आउट हो गया। शाओमी ने यह फोन लॉन्च करने के दौरान यह ईशारा किया था कि रेडमी के नए फोंस पर कंपनी ऐसी नई अपडेट लाती रहेगी जो यूजर्स एक्सपीरियंस और भी शानदार बना देगी और उम्मीद के अनुरूप रेडमी सीरीज़ के लेटेस्ट फोन पर फेस अनलॉक फीचर जारी कर दिया गया है।
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के लिए शाओमी इंडिया ने ओटीए अपडेट जारी की है जो फेस अनलॉक फीचर से लैस है। गौरतलब है कि कंपनी ने इस अपडेट को मार्च में लाने की बात कही थी, लेकिन फोन की पहली सेल के बाद ही शाओमी की ओर से इस अपडेट का जारी कर दिया गया है। इस बात की जानकारी शाओमी के वरिष्ठ अधिकारी ने स्वयं अपने ट्वीटर हैंडल से दी है।
If you bought a Redmi Note 5 Pro today, you'll see an update to v9.2.4 available out of the box – Brings significant camera improvements, stability optimizations, and Face Unlock! ? pic.twitter.com/3ORMHhTFs3
— Clinton Jeff (@clintonjeff) February 22, 2018
इस ट्वीट में बताया गया है कि, ‘यदि आपने रेडमी नोट 5 प्रो खरीद लिया है तो उसमें वी9.2.4 अपडेट देखने को मिलेगी। इस अपडेट का इंस्टाल करने के बाद आपका फोन कैमरा इंप्रूवमेंट, स्टेबिलिटी आॅप्टिमाइज़ेशन के साथ ही फेस अनलॉक फीचर से लैस हो जाएगा।’
जैसा कि विदित है अभी शाओमी रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की एक ही फ्लैश सेल हुई है और उसी में ही यह फोन 3 मिनट में सोल्ड आउट हो गए। ऐसे में अब रेडमी नोट 5 प्रो में फेस अनलॉक फीचर आ जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि शाओमी फैन्स इस फोन को पाने के लिए और भी ज्यादा उत्सुक होंगे। आपको बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की अगली फ्लैश सेल 28 फरवरी को मी डॉट कॉम और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगी।





















