10 फीचर्स जो बनाते हैं Samsung Galaxy S26 फोंस को खास

Join Us icon

Samsung Galaxy S26 series इंडिया में लॉन्च हो गई है। कंपनी की ओर से तीन नए मोबाइल फोन गैलेक्सी एस26, एस26 प्लस और एस26 अल्ट्रा भारतीय बाजार में उतारे गए हैं। सैमसंग ने इस बार सिर्फ हार्डवेयर अपग्रेड नहीं बल्कि AI की ताकत भी अपने मोबाइल फोंस में दी है। One UI 8.5 और Galaxy AI के साथ ये स्मार्टफोन बेहद ही एडवांस यूजर एक्सपीरियंस देने की क्षमता रखते हैं। आगे हमने सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज के टॉप 10 फीचर्स व खूबियां बताई हैं जिन्हें पढ़कर आप Galaxy S26 फोंस की ताकत समझ पाएंगे।

सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज के बेस्ट फीचर्स

1. Galaxy AI इंटीग्रेशन

ये फ्लैगशिप सैमसंग फोन गैलेक्सी एआई के साथ लाए गए हैं जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स सिस्टम-लेवल पर शामिल किए गए हैं। इसमें सैमसंग के Bixby सहित Google Gemini और Perplexity का सपोर्ट भी दिया गया है। Galaxy AI सिर्फ ऐप तक सीमित नहीं है बल्कि कॉल, मैसेज, कैमरा, गैलरी, कैलेंडर और ब्राउज़र तक से जोड़ा गया है। फोन यूजर की आदतों को समझते हुए Galaxy S26 series स्मार्टफोंस का एआई खुद ही यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के सुझाव देता रहेगा।

2. Privacy Display

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में सबसे ज्यादा चर्चा प्राइवेसी डिस्प्ले की हो रही है। इस स्क्रीन के लिए कंपनी ने खास तकनीक का इस्तेमाल किया है जिसके चलते फीचर ऑन करने पर सिर्फ फ्रंट से देखने पर ही डिस्प्ले पर मौजूद कंटेंट दिखेगा। यह साइड एंगल से स्क्रीन को डिम कर देता है और इसके चलते यूजर की आस-पास मौजूद लोगों को फोन स्क्रीन पर चल रही चीजे दिखाई नहीं देगी।

3. Generative Edit और Photo Assist

किसी केक का एक टुकड़ा आपने खा लिया तो वह वापिस तो आने वाला है नहीं। लेकिन गैलेक्सी एस26 सीरीज में मौजूद जनरेटिव एडिट फीचर से जरिये उस केक की फोटो में आप, वही खाया हुआ टुकड़ा वापिस जोड़ सकते हैं। इस फीचर की मदद से AI के जरिए खाली हिस्सों को नेचुरल तरीके से भरा जा सकता है। वहीं फोटो​ असिस्ट फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाने और तिरछी इमेज को सीधा करने जैसे टूल्स से एडिटिंग आसान बनाता है।

4. Chat – Note Assist, Live Translate और Interpreter

मैसेज टाइप करते समय चैट असिस्ट वाक्यों को सुधार सकता है और लिखने की टोन को भी बदल सकता है। नोट असिस्ट फीचर लार्ज डॉक्यूमेंट या मीटिंग नोट्स का सारांश लिख सकता है। इसी तरह रियल-टाइम कॉल ट्रांसलेशन और फेस-टू-फेस Interpreter फीचर अलग-अलग भाषाओं में तुरंत अनुवाद करके बातचीत को आसान बना सकते हैं। विदेश में घूमने वाले या इंटरनेशनल कॉल करने वालों के लिए यह बेहद काम आएगा।

5. Audio Eraser और Auto Trim

ये दोनों वीडियो टूल्स हैं। आप कहीं बाहर बाजार या शोर वाली जगह पर फोन कॉल करते हैं तो फोन में मौजूद ऑडियो इरेज़र टूल बैकग्राउंड शोर को कम कर देता है और सिर्फ मोबाइल यूजर की आवाज ही आगे जाने देता है। इसी तरह ऑडियो ट्रिम फीचर बिना ज्यादा यूजर की मेहनत करवाए खुद से ही लंबी वीडियो में से अहम हिस्सों को पहचानकर छोटी क्लिप तैयार कर देता है। इसे डायरेक्ट सोशल मीडिया पर डाला जा सकता है।

6. APV कोडेक सपोर्ट

Samsung Galaxy S26 Ultra कंपनी द्वारा बनाया गया पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो नया APV कोडेक सपोर्ट करता है। इससे कम साइज में ही हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है जो ज्यादा स्टोरेज नहीं घेरेंगी। यह प्रोफेशनल ग्रेड कम्प्रेशन देता है जिससे बार-बार एडिटिंग के बाद भी वीडियो की विजुअल क्वालिटी ज्यादा खराब नहीं होती है और तकरीबन लॉसलेस बनी रहती है।

7. पावरफुल परफॉर्मेंस

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जो 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं गैलेक्सी एस26 और एस26+ में दुनिया का पहला 2nm GAA चिपसेट Exynos 2600 लगाया गया है जो 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ये तीनों मोबाइल LPDDR5X RAM + UFS 4.1 Storage सपोर्ट करते हैं।

8. एडवांस कैमरा

Samsung Galaxy S26 Ultra के क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.4 अपर्चर वाला 200MP OIS सेंसर के साथ 120˚ FOV वाला 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 10MP टेलीफोटो लेंस लगाया गया है। यह सैमसंग फोन 3x से लेकर 10x Optical का जूम सपोर्ट करता है। वहीं Galaxy S26 और S26+ में 50MP+12MP+10MP ट्रिपल रियर कैमरा लगा है। तीनों फोन 12MP सेल्फी कैमरा सपोर्ट करते हैं।

9. शानदार डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज के तीनों मॉडल Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले पर लॉन्च हुए हैं जिनमें 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और विज़न बूस्टर का सपोर्ट मौजूद है। गैलेक्सी एस26 में 6.3-इंच फुलएचडी+ स्क्रीन और गैलेक्सी एस26 प्लस में 6.7-इंच क्वॉडएचडी+ स्क्रीन लगी है। वहीं गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 6.9-इंच की क्वॉडएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। तीनों में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

10. बेहतर बैटरी और चार्जिंग

Galaxy S26 Ultra 5000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ है जो कंपनी के मुताबिक फुल चार्ज में 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। यह मोबाइल 60W Super Fast Charging 3.0 सपोर्ट करता है जिसे लेकर ब्रांड का दावा है कि फोन सिर्फ 30 मिनट में ही 75% तक चार्ज हो सकता है। Galaxy S26 में 4300एमएएच बैटरी के साथ 25W चार्जिंग और Galaxy S26+ में 4900एमएएच बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है। सैमसंग के अनुसार आधा घंटे में ये फोन 55% और 69% तक चार्ज हो सकते हैं।

बताते चलें कि Samsung Galaxy S26 87,999 रुपये है और Galaxy S26+ की कीमत 1,19,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं Galaxy S26 Ultra 1,39,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। इन तीनों स्मार्टफोंस की सेल 6 मार्च से इंडिया में शुरू हो जाएगी। गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स आप (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं। वहीं गैलैक्सी एस26 और एस26+ की विस्तृत जानकारी आप (यहां क्लिक कर) जान सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here