100km की रेंज वाली यह बैटरी वाली बाइक है कमाल की, जानें इसके प्राइस और डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/06/ENGWE-X26-electric-bike-new.jpg

प्रमुख चीनी ई-व्हीकल्स कंपनी ENGWE ने अपनी ई-बाइक (Electric Bike) सेग्ममेंट में नया मॉडल पेश किया है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक साइकिल को ENGWE X26 को लॉन्च किया है जो कि 100 किलोमीटर की रेंज के साथ आता है। इतनी रेंज बहुत कम ही बाइक में मिलती है। इस बैटरी वाली साइकल के लॉन्च के दौरान कंपनी का कहना था कि यह रफ एंड वर्सेटाइल राइड वाली बाइक है जो जिसका डिजाइन आपको काफी पसंद आएगा। इसके साथ ही इसका टॉप स्पीड, रेंज और क्वालिटी भी काफी खास है। आगे हमने इस ई-बाइक की कीमत और खूबियों और सभी फीचर्स सहित पूरी जानकारी विस्तार से दी है।

लुक व डिजाइन

ENGWE X26 के लुक व डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इस ई-बाइक को शहरी और ऑफ-रोड दोनों जगहों ट्रैवल करने के लिए डिजाइन किया है। इस ई-बाइक में दिए गए टायर 4 इंच मोटो और इनका साइज 26 इंच का है। इतना ही नहीं X26 का पावरफुल फ्रेम बड़े पेलोड की कैपेसिटी प्रदान करता है। इस ई-बाइक में पीछे एक और यात्री को बैठाने के लिए एक्स्ट्रा स्पेस है।

इसके फ्रंट, मिडिल और रियर सस्पेंशन बाइक की राइडिंग को आरामदायक बनाते हैं। इसके अलावा ENGWE का यह भी कहना है कि X26 की यूनिक स्टाइल इसे एक अलग डिजाइन देता है। इसका सस्पेंशन में एयर, मैकेनिकल शॉक और सामान्य सस्पेंशन दिए गए हैं।

रेंज, टॉप स्पीड और फीचर्स

पावर और स्पेसिफिकेशंस के साथ ही बात करें इस ENGWE X26 की की रेंज और टॉप स्पीड की तो यह दोनों में ही कमाल की है। कंपनी की साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इस ई-बाइक में 750W इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 1,000W पीक पर पहुंच सकता है। वहीं, इसमें राइडर को 50km की टॉप स्पीड मिलती है। वहीं, इसमें तीन राइडिंग मोडर-नॉर्मल, स्पोर्ट और असिस्ट राइडिंग उपलब्ध हैं।

रेंज की बात की जाए तो नॉर्मल मोड में यह लगभग 100 किमी (57.7 माइल्स) तक जा सकती है। साथ ही वेबसाइट पर बताया गया है कि ENGWE X26 में एक प्राइमरी बिल्ट-इन बैटरी और एक सेकेंडरी रिमूवेबल 9.6Ah बैटरी है। यूनिक बैटरी को चार्ज किया जा सकता है और रिप्लेस्ड किया जा सकता है, जिससे इस ई-बाइक को एक्स्ट्रा रेंज मिलती है।

कीमत

अगर बात करें इस ई-बाइक की कीमत की तो IndieGoGo के जरिए 1,600 डॉलर के डिस्काउंट कीमत पर कंपनी ने इसे पेश किया गया है। X26 के लिए Indiegogo कैंपेन इस महीने में शुरू हुआ और शिपिंग अगस्त 2022 में शुरू होगी। इसकी उपलब्धता यूनाइटेड स्टेट्स, यूनाइटेड किंगडम और यूरोप में होगी। वहीं, इंडिया में यह ई-बाइक मुश्किल ही उपलब्ध हो पाएगी।