137KM रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, मिलेगी 2 साल की वारंटी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/07/silence-s01-plus-electric-scooter.jpg

Electric Scooter की डिमांड को देखते हुए कई कंपनियां अपने नई बैटरी वाली स्कूटी को ऑटो मार्केट में पेश कर रही हैं। इस कड़ी में Silence नाम की ऑटो मेकर कंपनी ने यूके में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसे Silence S01 Plus नाम से लाया गया है। इसी के साथ कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज में अब कुल 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर हो गए हैं, जो कि S01 Plus, S01 Urban, S01 Connected, S02 Urban, S02 Business और S02 Business Plus हैं। वहीं, आपको बता दें कि यह कंपनी के ही फेमस S01 ई-स्कूटर का अपडेट वर्जन है। आइए आगे आपको बताते हैं कि Silence के इस नए Silence S01 Plus Electric Scooter की टॉप स्पीड, फीचर्स और रेंज क्या होगी।

Electric Scooter S01 Plus का प्राइस

कीमत की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को यूके में £6,795 में पेश किया है। भारतीय कीमत के हिसाब से करीबन 6.50 लाख रुपये होती है। इसके अलावा ई-स्कूटर को 47 महीने की अवधि के लिए ईएमआई पर करीबन £124.26 यानी कि लगभग 12 हजार रुपये में ले सकते हैं। इसे भी पढ़ें: गजब का काम! इस शख्स ने घर पर ही बना डाली एक पहिये वाली Electric Motorcycle, देखें दिलचस्प वीडियो

Silence S01 Plus का डिजाइन

Silence S01 Plus में राउंड हेडलैंप, स्कल्प्टेड फ्रंट फेशिया, टिंटेड विंडस्क्रीन, ट्रेंडी रियर व्यू मिरर, सिंगल पीस सीट और लॉन्ग टेल सेक्शन मौजूद है। वहीं, S01+ ब्रांडिंग एलिमेंट को टेल सेक्शन और व्हील्स दिखाई देते हैं। इसके अलावा व्हील और बॉडी पैनल पर रेड हाइलाइट ग्रे-ब्लैक थीम देखने को मिलती है।

Silence S01 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें एक पुश टू पास मोड दिया गया है, जिसमें यूजर्स लगभग 109 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। इसके अलावा इसमें WMTC स्टैंडर्ड के मुताबिक इसकी रेंज लगभग 137 किमी तक की है। यानी सिंगल चार्ज में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 137KM तक चला सकेंगे। वहीं, कंपनी ने जानकारी दी है कि स्टैंडर्ड 240V सॉकेट के साथ स्कूटर सिर्फ 6-8 घंटे में चार्ज हो जाएगा। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी! 85km रेंज वाली सस्ती बैटरी वाली स्कूटी अब Flipkart से खरीदें, जानें प्राइस

2 साल की मिलेगी वारंटी

कंपनी स्कूटर के साथ 2 साल की वारंटी और बैटरी के साथ 3 साल की वारंटी दे रही है। इसके अलावा इसमें सस्पेंशन सिस्टम भी एडजस्टेबिलिटी ऑप्शन के साथ अपडेट हैं। साथ ही साइलेंस S01 प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7.5 kW की बड़ी कैपेसिटी मोटर है, जो मैक्सिमम 12.23 PS की पावर जनरेट करती है। साथ इसमें 4 राइड मोड इको, सिटी, स्पोर्ट और रिवर्स गियर है।