13GB RAM और 64MP कैमरा के साथ आ रहा ये बाहुबली Phone, धूप में बदलेगा स्मार्टफोन का कलर

Join Us icon

Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition Launch: टेक्नो (Tecno) भारत में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की ओर से Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition को इसी माह यानी सितंबर में पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी लॉन्च डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, लॉन्च डेट से पहले ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर इस अपकिंग फोन को लेकर एक माइक्रोसाइट क्रिएट कर दी गई है। इस साइट में फोन को coming soon बताया जा रहा है और डिवाइस के कुछ खास फीचर्स की भी जानकारी दे दी गई है।

इस दिन होगी सेल

उम्मीद की जा रही है कि इसकी सेल अमेजन इंडिया की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में शुरू होगी। लाइव हुई माइक्रोसाइट में फोन के डिजाइन के साथ इसके खास फीचर्स की भी जानकारी दी गई है। आइए आगे आपको Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition के फीचर्स की जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Tecno Camon 19 Neo और Camon 19 हुए लॉन्च, सस्ते में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

tecno-camon-19-pro-mondrian

रंग बदलेगा फोन का बैक पैनल

बता दें कि फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका बैक पैनल है। इसकी शानदार डिजाइनिंग में कंपनी ने polychromatic photoisomer technology का इस्तेमाल किया है। यह टेक्नोलॉजी से फोन के बैक पैनल पर मौजूद हर ब्लॉक का कलर कई अलग-अलग रंगों में बदलता रहता है। कंपनी इस टेक्नोलॉजी को सनलाइट ड्रॉइंग का नाम दिया है।

फोन में होंगे ये फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

फोन में कंपनी की ओर से 1080×2460 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.8 इंच का फुल एचडी+ IPS डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं, स्मार्टफोन का डिस्प्ले 20.5:9 के आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz के रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। इतना ही नहीं फोन में 8जीबी रैम और 128जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है इसके अलावा खास बात है कि कंपनी इस फोन में 5जीबी वर्चुअल रैम भी ऑफर दी जाएगी, जिसके बाद फोन में 13GB RAM मिलेगी। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको मीडियाटेक हीलियो G96 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसे भी पढ़ें: Tecno Spark 9T स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और Dimensity G37 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
tecno-camon-19-pro-mondrian-india-launch

अमेजन लिस्टिंग से साफ है कि फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ एक 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एक 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और एक लेजर ऑटोफोकस यूनिट हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में कंपनी 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here