
Asus ROG Phone पिछले दो साल से 91मोबाइल्स के अवॉर्ड शो में बेस्ट गेमिंग फोन का खिताब जीत रहा है। शानदार डिजाइन, फास्ट स्क्रीन रिफ्रेश रेट, बेस्ट गेमिंग इंटीग्रेशन और जबरदस्त की कूलिंग सिस्टम गेमिंग के मामले में आरओजी फोंस को दूसरों से आगे खड़ा करते हैं। अब कंपनी इस सीरीज में नए फोन Asus ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro लॉन्च कर चुकी है। आसुस के लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन sus ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स सामने आ चुके हैं। आसुस के गेमिंग स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारे गए हैं। यहां हम आपको आसुस के लेटेस्ट आरओजी फोन 6 और 6 प्रो के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
Asus ROG Phone 6 की खूबियां
Asus ROG Phone 6 सीरीज के तहत कंपनी ने दो फोन को लॉन्च किए हैं। इस फोन में वनिला मॉडल और प्रो वेरियंट को लॉन्च किया गया है। वहीं दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में आपको 6.78-इंच की AMOLED डिसप्ले देखने को मिल सकता है। वहीं यह फोन FHD+ पिक्सल रेजल्यूशन के साथ आएगा। खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें आपको अब तक का सबसे ज्यादा स्क्रीन रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता। अब तक जो जानकारी आई है उसके अनुसार कंपनी 165Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ इसे पेश कर सकती है। इसके साथ ही स्क्रीन पर ही इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इसे भी पढ़ें: 50MP कैमरा, 80W फास्ट चार्ज के साथ आया OnePlus Nord 2T, जानें कीमत से लेकर सबकुछ
Asus ROG Phone 6 में प्रोसेसिंग के लिए इसे Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकते है। वहीं सबसे बड़ी बात यह कही जा सकती है कि इस फोन में आपको 18 GB की रैम मैमोरी मिलेगी। फिलहाल किसी भी फोन में इतनी बड़ी रैम मैमोरी उपलब्ध नहीं है। हालांकि पिछले साल भी कंपनी ने 16 GB रैम के साथ आरओजी फोन 5 सीरीज को पेश किया था। वहीं स्टोरेज के लिए इसमें आपको UFS 3.1 सपोर्ट के साथ 512 GB की इंटरनल मैमोरी मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा हो सकता है जिसका मेंस सेंसर 64 एमपी का मिलेगा। वहीं सेल्फी कैमरा 12 एमपी का हो सकता है। इसे भी पढ़ें: 12GB रैम के साथ OnePlus 10RT भारत में जल्द करेगा एंट्री, लॉन्च से पहले लीक हुईं खूबियां
रही बात पावर बैकअप की तो 6000mAh की बैटरी के साथ 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही आपको डुअल सिम डुअल सिम, वाईफाई 6 और 5जी कनेक्टिविटी ऑप्शन भी मिलेगा। कुल मिलाकर कहे तो बेहद ही दमदार स्पेसिफिकेशन आपको मिलने वाला है।
Asus ROG Phone 6 और ROG Phone 6 Pro की फुल स्पेसिफिकेशन्स देखने के लिए यहां क्लिक करें।






















