
200MP Camera Phone Infinix ZERO ULTRA: Infinix ने अपने नए फ्लैगशिप फोन Infinix ZERO ULTRA को लॉन्च कर दिया है। यह फोन फिलहाल इनफीनिक्स (Infinix) ने ग्लोबल मार्केट में उतारा है इसलिए इंडियन कस्टमर्स को इस दमदार फोन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, फोन की खासियत की बात करें तो यह फोन 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 180 वॉट की फास्ट चार्जिंग से लैस है। फोन की चार्जिंग स्पीड को लेकर कंपनी का दावा है कि सिर्फ 12 मिनट में यह फोन को फुल चार्ज कर देगी। आइए आएगे आपको इस बाहुबली फोन की पूरी जानकारी देते हैं।
Infinix ZERO ULTRA प्राइस और सेल
Infinix ZERO ULTRA को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। फोन के एकमात्र 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को मार्केट में $520 (लगभग 42,400 रुपये) की कीत में पेश किया गया है। स्मार्टफोन की उपलब्धता आपके स्थान के आधार पर अलग-अलग होगी। हालांकि, इंडिया लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी साफ नहीं किया है। इसे भी पढ़ें: 50MP Camera के साथ लॉन्च हुआ नया इनफिनिक्स मोबाइल, 6GB RAM वाले इस फोन का 12 हजार के करीब है प्राइस
Infinix ZERO ULTRA के फीचर और स्पेसिफिकेशन
अगर बात करें Infinix ZERO ULTRA फोन की तो इसमें 3D Curved AMOLED 2400×1080 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ डिसप्ले दिया गया है। वहीं, फोन का डिसप्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल से लैस है। फोन को पावर देने के लिए मीडियाटेक हीलियो 920 चिपसेट है जो कि 6nm प्रक्रिया पर आधारित है। वहीं, इसमें 2 x 2.5GHz Cortex-A78 + 6 x 2GHz Cortex-A55 CPU हैं। इतना ही नहीं इनफीनिक्स का यह फोन 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। वहीं, इसमें 5जीबी वर्चुअल रैम है। यानी मिलने वाली रैम 13जीबी की हो जाएगी।
फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरे लगे हैं। इनमें 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और एक 2 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसे भी पढ़ें: 50MP Camera और 13GB RAM की ताकत के साथ लॉन्च हुआ यह नया मोबाइल फोन, 15 हजार से भी कम है प्राइस
मात्र 12 मिनट में होगा 100% होगा चार्ज
फोन को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, इसमें बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए 180 वॉट की थंडर चार्जिंग का सपोर्ट है। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी फोन की बैटरी को 12 मिनट में जीरो से 100% तक चार्ज कर देती है। वहीं, यह फोन एंडरॉयड 12 पर बेस्ड XOS 12 पर काम करता है।






















