
TECNO ने कुछ समय पहले अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘कैमोन सीरीज़’ को पेश करते हुए तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए थे जिन्होंने Tecno Camon 18 Premier, Tecno Camon 18 और Tecno Camon 18P नाम के साथ एंट्री ली थी। इनमें से ही एक टेक्नो कैमोन 18 स्मार्टफोन आज भारतीय बाजार में भी अनाउंस हो गया है। 48MP selfie और 48MP rear camera के साथ ही यह टेक्नो फोन virtual RAM की तकनीक से लैस है।
Tecno Camon 18 का प्राइस
यह फोन 14,999 रुपये की कीमत पर Dusk Grey और Iris Purple कलर में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 1,999 रुपये वाला Free wireless Buds 2 भी मुफ्त मिलेगा।
Tecno Camon 18 की स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो कैमोन 18 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1080 x 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो पंच-होल डिजाईन पर बनी है। Tecno Camon 18 का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.52% का है तथा फोन की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश और 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है तथा 396पीपीआई, 500निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स से लैस है। पानी से बचाने के लिए आईपीएक्स2 रेटिंग से सर्टिफाइड किया गया है।
Tecno Camon 18 एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो हाईओएस 8.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी88 चिपसेट दिया गया है तथा ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है। टेक्नो कैमोन 18 को 4 जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ ही यह फोन 3 जीबी की वर्चुअल रैम की सपोर्ट करता है और 7 जीबी रैम की परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इस फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जिसे कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 50MP Dual Selfie और 108MP Rear Camera के साथ Vivo S12 Pro लॉन्च, इसमें है इसमें है 44W फास्ट चार्जिंग की ताकत
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह टेक्नो फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। कैमोन 18 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर तथा एक एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Tecno Camon 18 एफ/2.2 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का ही पावरफुल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Tecno Camon 18 एक डुअल सिम फोन है जो बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिय गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस टेक्नो फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।























