
ओपो ने अनाउंस कर दिया है कि वह आने वाली 29 जुलाई को इंडिया में अपना नया ‘के’ सीरीज स्मार्टफोन OPPO K12x 5G लॉन्च करने वाली है। फोन लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने मोबाइल की फोटो तथा कई फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर कर दिए हैं जो इसकी ताकत को दर्शाते हैं। आगे आप लॉन्च से पहले ही ओपो के12एक्स 5जी फोन की 5 बड़ी खूबी पढ़ सकते हैं।
OPPO K12x 5G की इमेज
OPPO K12x 5G फोन की 5 खूबी
डिजाइन
आपको जानकर हैरानी होगी कि OPPO K12x 5G फोन की लुक काफी हद तक OnePlus Nord CE4 Lite जैसी है। कंपनी ने इसे Ultra-Slim Premium Gleaming डिजाइन का टैग दिया है। मोबाइल की थिकनेस 7.68एमएम तथा वजन 186ग्राम है। ब्रांड की ओर अनाउंस कर दिया गया है कि ओपो के12एक्स 5जी फोन Breeze Blue और Midnight Violet कलर में बिकेगा।
फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट पैनल पर फ्लैट पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। लेफ्ट फ्रेम पर सिम ट्रे तथा राईट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर व पावर बटर मौजूद है। फोन के लोवर फ्रेम पर 3.5एमएम जैक, स्पीकर तथा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट लगा है।
मजबूत बॉडी
ओपो ने बताया है कि के12एक्स 5जी फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन वाली 360-डिग्री डैमेज-प्रूफ आर्मर बॉडी दी जाएगी। यह मोबाइल को ड्रॉप रजिस्टेंट बनाएगी जो इसके गिरने पर भी स्क्रीन व बॉडी पर स्क्रैच नहीं आने देगी। वहीं डिस्प्ले को डबल पांडा ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। OPPO K12x 5G IP54 रेटिड होगा जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखेगा।
डिस्प्ले
OPPO K12x 5G फोन 6.67-इंच की पंच-होल स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह एचडी+ रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है जो फ्लैट पैनल पर बनी है। इस मोबाइल डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान होगा। ब्रांड के अनुसार यह फोन स्क्रीन L1 Widevine सर्टिफाइड है जिसके चलते OTT कंटेट एचडी में देखा जा सकता है।
बैटरी
कंपनी की ओर से जानकारी दे दी गई है कि ओपो के12एक्स 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 5,100mAh battery दी जाएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया जाएगा। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि इस ओपो मोबाइल के बॉक्स में 45W SuperVOOC चार्जर भी साथ में मिलेगा।
एआई लिंकबूस्ट टेक्नोलॉजी
ओपो अपने इस नए मोबाइल फोन को AI Linkboost टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारेगी। इस तकनीक के जरिये लो नेटवर्क कवरेज एरिया में भी फोन में सेल्युलर सर्विस बढ़िया मिलेगी तथा इससे कॉल पर बात की जा सकेगी। बिल्डिंग के नीचे बेसमेंट, अंडरग्राउंड ट्रेन तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी इस तकनीक के चलते स्ट्रांग नेटवर्क मिलेगा।
OPPO K12x 5G स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
प्रोसेसर
ओपो के12एक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर पेश किया जाएगा जिसके साथ कलरओएस 14 की लेयर देखने को मिल सकती है। प्रोसेसर की बात करें तो इस मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है जो 2.2GHz क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यही चिपसेट चीनी मॉडल में दिया गया था। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 619 GPU मिलने की उम्मीद है।
मैमोरी
चीन में यह ओपो मोबाइल 8GB RAM और 12GB RAM पर लॉन्च किया गया है जो 256GB तथा 512GB स्टोेरेज सपोर्ट करता है। फोन में 1TB तक का मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। ओपो के12एक्स LPDDR4x RAM + UFS 2.2 storage तकनीक पर काम करता है। इंडिया में भी यही मेमोरी वेरिएंट्स लाए जा सकते हैं तथा मोबाइल में 8जीबी वचुर्अल रैम भी देखने को मिल सकती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। चाइना मॉडल की बात करें तो इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2MP depth सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO K12x 5G फोन में 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।
OPPO K12x 5G इंडिया लॉन्च डिटेल
ओपो के12एक्स 5जी फोन 29 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगी। OPPO K12x 5G फ्लिपकार्ट यूनिक स्मार्टफोन होगा जो इसी शॉपिंग साइट बिकेगा। कंपनी वेबसाइट से पता चला है कि 29 जुलाई को लॉन्च होने के बाद ओपो के12एक्स की सेल 2 अगस्त से शुरू होगी।
OPPO K12x 5G प्राइस (अनुमानित)
ओपो के12एक्स स्मार्टफोन मिड बजट में उतारा जाएगा। फिलहाल फोन में दिए जाने वाले प्रोसेसर की जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन मोबाइल डिस्प्ले तथा चार्जिंग तकनीक को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि OPPO K12x 5G की कीमत इंडिया में 15,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। वहीं इस ओपो मोबाइल के सबसे बड़े वेरिएंट का रेट भी 20,000 रुपये से कम देखने को मिल सकता है।


















