
सस्ते स्मार्टफोंस लाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड TECNO ने आज भारतीय बाजार में अपना एक और नया मोबाइल फोन पेश कर दिया है। लो बजट में लाया गया है यह स्मार्टफोन Tecno Spark 8T नाम के साथ लॉन्च हुआ हैै जो 50MP Camera, 5000mAh Battery, MediaTek Helio G35 चिपसेट और 6.6 इंच की लार्ज डिसप्ले सपोर्ट करता है। टेक्नो स्पार्क 8टी इंडिया में 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है जो आने वाली 20 दिसंबर से शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Tecno Spark 8T की स्पेसिफिकेशन्स
यह नया टेक्नो मोबाइल 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की बड़ी फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.30 प्रतिशत का है जिसमें डिसप्ले के तीन किनारें बेजल लेस हैं तथा नीचे चौड़ा चिन पार्ट दिया है। टेक्नो स्पार्क 8टी की स्क्रीन 401पीपीआई और 500निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन का डायमेंशन 16.5 x 7.6 x 0.9सीएम और वज़न 192 ग्राम है।
Tecno Spark 8T स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो हाईओएस 7.6 के साथ मिलकर करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। यह हाइपर इंजन सुपर बूस्ट फीचर से लैस है जो स्मूथ और लैगफ्री प्रोसेसिंग तथा गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है। यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : ये हुई ना Jio वाली बात! कंपनी ने पेश किया सिर्फ 1 रुपये वाला Jio Rs 1 Plan जो चलेगा 30 दिन और मिलेगा इतना डाटा
फोटोग्राफी के लिए टेक्नो स्पार्क 8टी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/1.6 अपर्चर की क्षमता पर काम करता है। इसी तरह यह टेक्नो फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी एआई लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो डुअल फ्लैश के साथ बेहतरीन फोटो कैप्चर करता है।
Tecno Spark 8T एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक, बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन को डीटीएस साउंड से लैस किया है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस टेक्नो फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 38 दिन का स्टेंडबॉय टाईम देने की क्षमता रखती है।























