
रिलायंस जियो का धन धना धन का कल आखिरी दिन था और आज से जियो यूजर के लिए नए प्लान आज चुके हैं। कंपनी ने 9 नए प्लान की घोषणा पहले ही कर दी है। हालांकि इस बार जियो ने अपने प्लान के बदलाव किया है। पहले जहां कंपनी ने अपने सभी प्लान में प्राइम मेंबर और नॉन प्राइम मेंबर्स लिए अलग-अलग डाटा आॅफर की जानकारी दी थी। वहीं इस बार कंपनी के सभी प्लान जियो प्राइम मेंबर्स के लिए ही हैं। बिना प्राइम मेंबरशिप के लिए कोई भी प्लान नहीं है।
जियो रिचार्ज के बारे में जानने के लिए हमने जियो की वेबसाइट और स्टोर दोनो जगह संपर्क किया। स्टोर से हमें जानकारी दी गई कि बिना प्राइम मेंबरशिप के अब कोई रिचार्ज ही नहीं करा सकते। आपको प्राइम मेंबरशिप लेना जरूरी है। वहीं यह भी जानकारी दी गई कि नॉन प्राइम मेंबर 498 रुपये देकर 84जीबी वाला प्लान ले सकते हैं। इसमें उन्हें प्राइम मेंबरशिप साथ में मिल जाएगी। वहीं वेबसाइट पर भी उपलब्ध सभी प्लान को देखते हैं तो उसमें भी आपको प्राइम मेंबर्स के प्लान ही मिलेंगे। इससे समझा जा सकता है कि कंपनी अब नॉन प्राइम मेंबर को रखना ही नहीं चाहती। यदि आप जियो की सर्विस लेना चाहते हैं तो प्राइम मेंबरशिप अनिवार्य है।
आज से लागू होंगे जियो के ये 9 नए 4जी प्लान, जानें आपके लिए कौन सा आॅफर है बेहतर
इस बारे में हमने जियो अधिकारी से भी संपर्क किया तो उनका जवाब भी कुछ ऐसा ही था कि फिलहाल प्लान बहुत स्पष्ट नहीं है लेकिन नए प्लान में कंपनी के पास नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए कुछ नहीं है। हमने पूरी वेबसाइट देखी तो वहां एक प्लान 149 का दिखा जो जियो के वेबसाइट में बिल्कुल नीचे की ओर दिया गया है। इसमें 149 रुपये में 1जीबी डाटा का जिक्र है लेकिन इसमें कुछ भी नहीं लिखा गया है कि यह प्राइम मेंबर्स के लिए है या नहीं।
पिछले साल 1 सितंबर को मुकेश अंबानी ने जियो 4जी सर्विस को भारत में अधिकारिक रूप से लॉन्च किया था। वहीं लगभग छह माह तक फ्री सर्विस देने के बाद कंपनी ने मार्च में प्राइम मेंबरशिप की घोषणा की थी। इसके साथ ही जियो कंपनी ने एक ही प्लान में प्राइम मेंबर और नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए अलग-अलग डाटा लाभ देने की बात कही थी।
अप्रैल में रिलायंस जियो ने समर न्यू ईयर आॅफर को खत्म कर समर सरप्राइज आॅफर निकाला जिसे टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी आॅफ इंडिया ;ट्राईद्ध के ऐतराज के बाद कुछ ही दिनों में बंद कर दिया गया। हालांकि इसके साथ ही कंपनी ने जियो धन धना धन आॅफर की जानकारी दी और उसमें भी प्राइम मेंबर्स और नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए अलग-अलग डाटा आॅफर दिया गया। परंतु नए प्लान में जियो ने नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए कुछ भी जानकारी नहीं दी। इससे स्पष्ट है कि कंपनी अब नॉन प्राइम मेंबर्स को ज्यादा दिनों तक रखना नहीं चाहती और रिलायंस जियो की सेवा का लाभ लेने के लिए आपको प्राइम मेंबर बनना ही होगा।





















