
इसी हफ्ते 19 अगस्त को ताईवानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसमें कंपनी ज़ेनफोन सीरीज़ के तहत चार फोन लॉन्च कर सकती है। वहीं इस आयोजन से पहले ही कंपनी ने भारत में ज़ेनफोन ज़ूम एस स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। इस फोन की कीमत 26,999 रुपये रखी गई है और यह शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।
यह है नोकिया का सबसे धाकड़ फोन जिसमें है डुअल कैमरा और सबसे ताकतवर प्रोसेसर
जैसा की नाम से पता चलता है असूस ज़ेनफोन ज़ूम एस की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा ज़ूम है। इस फोन में 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो 2.3एक्स आप्टिकल ज़ूम और 12एक्स टोटल ज़ूम सपोर्ट करता है। आपको बता दें कि इस फोन के कैमरा फीचर्स आईफोन 7 प्लस तक को मात दे रहे हैं।
ज़ेनफोन ज़ूम एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो एल्यूमीनियम एलॉय डिजाईन पर बना है। इसमें 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन 5.5-इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है।

असूस का यह फोन ज़ेनयूआई 3.0 आधारित एंडरॉयड मार्शमैलो पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ऐड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है। कंपनी की ओर से इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
रिलायंस जियो ने लॉन्च किया सस्ता 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन, देखें फीचर और स्पेसिफिकेशन्स
सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही यह फोन 4जी वोएलटीई, डुअल सिम और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें रिवर्स चार्जिंग और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन नेवी ब्लैक और ग्लेशियर सिल्वर कलर में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।





















