​विश्व की पहली पी-ओएलईडी फुलविज़न डिसप्ले पर लॉन्च हुआ एलजी वी30, इसकी बराबरी एप्पल और सैमसंग भी नहीं कर पाएगा

Join Us icon

विश्वभर की टेक कंपनियां बर्लिन में चल रहे आईएफए 2017 ईवेंट में अपनी तकनीक तथा डिवाइसेज़ का प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एलजी ने भी अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी वी30 पेश कर दिया है। एलजी वी30 विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो पी-ओएलईडी फुलविज़न डिसप्ले पर पेश किया गया है। एलजी ने अपने इस फोन को दो वेरिएंट में विश्व के सामनें प्रस्तुत है।

एलजी वी30 की बात ​की जाए तो यह फोन 1440×2880 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की क्यूएचडीप्लस डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन में बेहद ही कम बेज़ल्स दिए गए है तथा इसकी स्क्रीन पी-ओएलईडी फुलविज़न है। डिसप्ले की सुरक्षा के लिए इसे गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

lg-v30-1

एलजी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है, जो ओरियो अपडेशन के रेडी है। एलजी वी30 जहां 64जीबी की स्टोरेज से लैस है वहीं इसका प्लस वेरिएंट 128जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। 4जीबी रैम से लैस यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है।

‘एंडरॉयड ओरियो’ का बीटा वर्जन हुआ रोलआउट, जानें किन डिवाईसेज़ में मिलेगा पहले

फोटोग्राफी के लिए एलजी वी30 के रियर पैनल पर एफ/1.6 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। एलजी वी30 का रियर कैमरा विश्व का पहला मोबाईल कैमरा है जो ऐसी अपर्चर स्पीड देता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

जानें मोटो एक्स4 के बारे में सबकुछ

4जी वोएलईटी, यूएसबी टाईप-सी, एनएफसी एवं अन्य बेसिक कनेक्टिविटी ​फीचर्स के साथ ही एलजी वी30 के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है वहीं वी30 प्लस वायरलैस चार्जिंग दी गई है। विश्व के विभिन्न बाजारों में इस फोन की कीमत अलग अलग होगी। माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 के साथ ही एलजी वी30 आने वाले आईफोन 8 और गूगल पिक्सल के लिए कड़ी टक्कर साबित होगा।