
Xiaomi से जुड़ी खबर है कि कंपनी का रेडमी ब्रांड अपनी ‘नोट’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जिनमें Redmi Note 13 Pro 5G और Redmi Note 13 Pro+ 5G लॉन्च किए जाएंगे। ये मोबाइल साल की शुरूआत में लॉन्च हुए Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ 5G का अपग्रेडेड वर्जन होंगे। कंपनी ने अभी नए फोन लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन हाल में रेडमी नोट 13 प्रो तथा नोट 13 प्रो+ टेना पर स्पॉट हुए हैं जिनकी डिटेल्स आगे दी गई है।
Redmi Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ टेना लिस्टिंग
रेडमी नोट 13 प्रो सीरीज़ के ये आगामी स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर स्पॉट हुए हैं। वेबसाइट पर नोट 13 प्रो को 2312DRA50C मॉडल नंबर के साथ तथा नोट 13 प्रो प्लस को 2312DRA50C मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में दोनों फोंस की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं। बताते चलें कि TENAA एक चाइनीज सर्टिफिकेशन एजेंसी है जो मार्केट में आने वाले फोंस का अप्रूवल सर्टिफाइड करती है।

Redmi Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ की स्पेसिफिकेशन्स
| स्पेसिफिकेशन्स (लीक) | Redmi Note 13 Pro 5G | Redmi Note 13 Pro Plus 5G |
| डिस्प्ले | 6.67″ OLED Flat Display | 6.67″ OLED Curved Screen |
| प्रोसेसर | 16GB RAM | 18GB RAM + 1TB Storage |
| रैम + स्टोरेज | 2.4GHz Processor | 2.8GHz Processor |
| कैमरा | 200MP Triple Rear Camera | 200MP Triple Rear Camera |
| बैटरी | 5,020mAh battery | 4,880mAh battery |
स्क्रीन : चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के जरिये सामने आया है कि रेडमी नोट 13 प्रो तथा प्रो+ दोनों मॉडल्स में 6.67 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जाएगी। दोनों ही मोबाइल्स में ओएलईडी पैनल पर इस्तेमाल किया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि ये डिवाईस 120हर्ट्ज़ या फिर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट देंगे।
प्रोसेसर : Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ स्मार्टफोंस में कौन-सा चिपसेट देखने को मिलेगा यह तो अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन टेना के अनुसार प्रो मॉडल में जहां 2.4गीगार्हट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा वहीं प्रो+ मॉडल में 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा।
रैम मैमोरी : सर्टिफिकेशन साइट टेना पर Redmi Note 13 Pro स्मार्टफोन 16जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं दूसरी ओर Redmi Note 13 Pro+ को टेना पर 18जीबी रैम के साथ दर्शाया गया है जिसके साथ 1टीबी स्टोरेज दिए जाने की भी बात सामने आई है। ये दोनों ही फोन 4 मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किए जा सकते हैं।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 13 प्रो और प्रो+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। सामने आई डिटेल्स के अनुसार इनमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोंस में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए दोनों ही फोन तगड़ी बैटरी से लैस किए जाएंगे। लिस्टिंग के मुताबिक Redmi Note 13 Pro में जहां 5,020एमएएच बैटरी देखने को मिल सकती है वहीं Redmi Note 13 Pro+ को 4,880एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।












