
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने हाल में ही ए1 लाइट और एक्स1 मॉडल को मॉडल को पेश किया था। मध्य रेंज के ये फोन विशेष तौर से सेल्फी के लिए पेश किया गए थे। वहीं अब कंपनी एक्स1 के अपग्रेड मॉडल को लाने की तैयारी कर रही है। 91मोबाइल्स को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जियोनी जल्द ही एक्स1एस मॉडल को भारत में लॉन्च सकती है। इस फोन की कीमत 12,999 रुपये होने की उम्मीद है।
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें 16-मेगापिक्स्ल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। सेल्फी कैमरे के साथ आपको सेल्फी फ्लैश भी मिलेगा। इसके साथ ही फोन को 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस किया जा सकता है।

जियोनी एक्स1एस में अपको 5.2-इंच एचडी (1280×720 पिक्सल रेजल्यूशन) की आईपीएस आॅन सेल स्क्रीन देखने को मिलेगी जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। इसके साथ ही फोन में 3जीबी रैम और 16जीबी की मैमोरी दी गई है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।
गूगल ने भारत में लॉन्च किया डिजिटल पेमेंट सिस्टम तेज, अभी करें डाउनलोड
यह फोन मीडियाटेक एमटी6737टी चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन अमीगो ओएस 4.0 पर रन करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर आधारित है।
23-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ असूस Zenfone V, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
बड़े सेल्फी कैमरे के साथ फोन में आपको बड़ी बैटरी भी मिलेगी। जियोनी एक्स1एस में आपको 4,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है और इसमें दोहरा सिम का उपयोग कर सकते हैं। दोनों स्लॉट में नैनो सिम का उपयोग किया जा सकता है। 20 सितंबर को यह फोन भारत में लॉन्च हो सकता है।





















