
पिछले सप्ताह ही हमनें जानकारी दी थी कि रिलांयस जियोफोन की डिलीवरी कल से शुरू होगी और आज कंपनी ने अधिकारिक रूप से जानकारी दे दी है। हालांकि जियो द्वारा अब तक इस बारे में प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है लेकिन एक ट्विट के जवाब में कंपनी ने बताया है। ट्विट में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि जियोफोन की डिलीवरी स्टार्ट हो गई है और दिवाली तक सभी को डिलीवर भी कर दिया जाएगा।
Thank you for writing to us. We have started the delivery of JioPhone in phased manner to avoid inconvenience to(1/4)
— My LYF (@LYF_In) September 24, 2017
हालांकि कंपनी ने अब तक स्पष्ट तिथी नहीं बताई है। परंतु इतना जरूर बताया है कि फेज़ आधार पर इस फोन की डिलीवरी की जाएगी और अगले 15—20 दिनों में सभी को यह फोन प्राप्त हो जाएगा। हमें जो जानकारी प्राप्त है उसके अनुसार कपंनी पहले ग्रामीण क्षेत्रों मे इस फोन की उपलब्धता कराने वाली है उसके बाद शहरों और मेट्रो एरिया में डिलीवरी होगी। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता सहित बड़े शहरों में लोगों को इस फोन के लिए अभी इंतजार करना होगा।
रिलायंस लाया है धमाकेदार दिवाली आॅफर, जानें किसको मिलेगा क्या फायदा
गौरतलब है कि 21 जुलाई को रिलायंस इंडिस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंंबानी ने बहुप्रतिक्षित जियोफोन को लॉन्च किया था। सह फोन 15 अगस्त से ट्रायल पर गया था जबकि 24 अगस्त से इसकी प्रीबुकिंग शुरू हो गई थी। 24 घंटे में ही कंंपन 60 लाख फोन प्रीबुक हुए जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके बाद कंपनी ने बुकिंग बंद कर दी थी। शुरुआत से ही सितंबर में इस फोन को मुहैया कराने की बात कही गई थी। बाद में जानकारी आई कि नवरात्री में इस फोन की डिलिवरी शुरू होगी और 23—24 सितंबर से कंपनी ने इसे मुहैया कराना शुरू कर दिया।
जैसा कि मालूम है कि रिलायंस का यह जियोफोन पूरी तरह से मुफ्त है लेकिन कंपनी ने इसके लिए 1,500 रुपये सिक्योरिटी जमा रखी है। फोन की बुकिंग के दौरान उपभोक्ता 500 रुपये अदा कर चुके हैं। वहीं डिलीवरी के दौरान आपको 1,153 रुपये चुकाने होंगे। 1,000 रुपये सिक्योरिटी के लिए जबकि 153 रुपये से अपना नंबर रिचार्ज करना होगा।
देखें रिलायंस जियोफोन की पहली झलक वीडियो में
जियो के इस फोन में एक बार में एक ही सिम का उपयोग किया जा सकता है और यह फोन जियो नेटवर्क के साथ लॉक है। फोन के साथ सिम आपको मिलेगा। वहीं यदि आप चाहें तो अपना पुराना जियो सिम चला सकते हैं लेकिन इसके लिए 153 का रिचार्ज करना होगा।
जानें कैसे करें जियोफोन को ट्रैक
यदि आपने भी अपने लिए जियोफोन बुक करा रखा है तो उसे ट्रैक कॉल, मैसेज और ऐप से ट्रैक कर सकते हैं। फोन को ट्रैक करने के सभी तरीके हमने बताए हैं। जानने के लिए यहां क्लिक करें।





















