
15000 रुपये से कम की रेंज में भी सैमसंग मोबाइल (Samsung mobiles) शानदार स्पेक्स के साथ आते हैं। इस रेंज में आने वाले सैमसंग फोन में भी बेहतरीन डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस मिलते हैं। यदि आप भी 15000 रुपये से कम की रेंज में आने वाले सैमसंग फोन (Samsung phones under 15000) खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमने आपके लिए एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें Samsung Galaxy F17 5G, samsung Galaxy M16 5G, Samsung Galaxy F16 5G, Samsung Galaxy A06 5G, Samsung Galaxy F06, Samsung Galaxy M35 5G, Samsung Galaxy F15 5G और Samsung Galaxy M15 5G जैसे फोन शामिल हैं। आइए जानते हैं इन डिवाइस की कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार सेः
15000 रुपये से कम में सैमसंग 5जी फोन (2025)
| फोन का नाम | कीमत |
| Samsung Galaxy F17 5G | 14,499 (4GB+128GB) |
| Samsung Galaxy M16 5G | 10,999 (4GB+128GB) |
| Samsung Galaxy F16 5G | 12,999 (6GB+128GB) |
| Samsung Galaxy A06 5G | 13,999 (4GB+128GB) |
| Samsung Galaxy F06 5G | 10,999 (6GB+128GB) |
| Samsung Galaxy M35 5G | 13,719 (6GB+128GB) |
| Samsung Galaxy F15 5G | 13,899 (4GB+128GB) |
| Samsung Galaxy M15 5G | 13,990 (6GB+128GB) |
नोटः इन फोन्स की कीमत खबर लिखें जाने के समय की है और यह फ्लिपकार्ट और अमेजन पर आधारित है। कीमत समय के साथ बढ़ और घट सकती है।
Samsung Galaxy F17 5G
Samsung Galaxy F17 5G भारत में 14,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह फोन Galaxy F-सीरीज का नया सदस्य है, जिसे खासतौर पर स्लिम डिजाइन और टिकाऊ बिल्ड क्वालिटी के साथ लाया गया है। सिर्फ 7.5mm पतला यह स्मार्टफोन IP54 रेटिंग और Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें 50MP OIS कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसी खूबियां दी गई हैं। साथ ही, यह 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 6 जेनरेशन तक एंड्रॉयड अपग्रेड का सपोर्ट देने वाला फोन है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.6 इंच (16.76 cm) Super AMOLED, FHD+ (1080×2400 px), आउटडोर ब्राइटनेस सपोर्ट, 90Hz रिफ्रेश रेट
- रियर कैमरा: 50MP प्राइमरी (OIS) + 5MP अल्ट्रा-वाइड + 2MP मैक्रो, LED फ्लैश, FHD @30fps
- फ्रंट कैमरा: 13MP वाइड एंगल, Full HD @30fps
- सॉफ्टवेयर: Android v15 (6 साल तक अपग्रेड + 6 साल सिक्योरिटी अपडेट)
- प्रोसेसर: Samsung Exynos 1330 (5nm), ऑक्टा-कोर
- रैम/स्टोरेज: 4GB/6GB रैम, 128GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपैंडेबल)
- बैटरी: 5000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, डुअल नैनो सिम, IP54 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, Gorilla Glass Victus, Samsung Wallet, Tap & Pay, Gemini Live AI, Circle to Search फीचर
- कलर: Violet Pop, Neo Black
Samsung Galaxy M16 5G
Samsung Galaxy M16 5G फोन की बात करें, तो यह 15000 रुपये से कम की रेंज में आने वाला बजट 5G स्मार्टफोन है। फोन में आपको MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप (वाइड, अल्ट्रा-वाइड, मैक्रो) 10x डिजिटल जूम सुविधा मिलती है। फोन 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm) Super AMOLED, 1080×2340 px (FHD+), 90Hz, नॉच
- रियर कैमरा: 50MP वाइड (10x डिजिटल जूम) + 5MP अल्ट्रा-वाइड + 2MP मैक्रो, LED फ्लैश, FHD @30fps
- फ्रंट कैमरा: 13MP वाइड एंगल, Full HD @30fps
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 4GB/6GB/8GB रैम, 128GB स्टोरेज (1.5TB तक एक्सपैंडेबल)
- बैटरी: 5000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट
Samsung Galaxy F16 5G
Samsung Galaxy F16 5G भी इस रेंज में एक बढ़िया 5G स्मार्टफोन है। फोन में 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट है। 50MP प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें आपको 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm) Super AMOLED, 1080×2340 px (FHD+), 90Hz, नॉच
- रियर कैमरा: 50MP वाइड (10x डिजिटल जूम) + 5MP अल्ट्रा-वाइड + 2MP मैक्रो, LED फ्लैश, FHD @30fps
- फ्रंट कैमरा: 13MP वाइड एंगल, FHD @30fps
- सॉफ्टवेयर: Android v14
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 4GB/6GB/8GB रैम, 128GB स्टोरेज (1.5TB तक एक्सपैंडेबल)
- बैटरी: 5000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट
Samsung Galaxy A06 5G
Samsung Galaxy A06 5G किफायती 5G स्मार्टफोन है, जो MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें आपको 6.7 इंच PLS LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट है। यह फोन 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm) PLS LCD, 720×1600 px (HD+), 90Hz, नॉच
- रियर कैमरा: 50MP वाइड (10x डिजिटल जूम) + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश, Full HD @60fps
- फ्रंट कैमरा: 8MP वाइड एंगल
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 4GB/6GB रैम, 64GB/128GB स्टोरेज (1.5TB तक एक्सपैंडेबल)
- बैटरी: 5000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट
Samsung Galaxy F06 5G
Samsung Galaxy F06 बजट 5G स्मार्टफोन है, जो MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 6.7 इंच PLS LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में आपको 50MP प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो 10x डिजिटल जूम के साथ फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। फोन में 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm) PLS LCD, 720×1600 px (HD+), 90Hz, वाटरड्रॉप नॉच
- रियर कैमरा: 50MP वाइड (10x डिजिटल जूम) + 2MP डेप्थ, LED फ्लैश, Full HD @30fps
- फ्रंट कैमरा: 8MP वाइड एंगल
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz डुअल कोर + 2 GHz हेक्सा कोर)
- रैम/स्टोरेज: 4GB/6GB रैम, 128GB स्टोरेज (1.5TB तक एक्सपैंडेबल)
- बैटरी: 5000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2 हाइब्रिड), डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट
Samsung Galaxy M35 5G
Samsung Galaxy M35 5G की बात करें तो यह Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें आपको 6.6 इंच Super AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। यह फोन 6000mAh की लंबी बैटरी लाइफ देती है। NFC सपोर्ट और 4 साल के OS अपडेट इसे खास बनाते हैं।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.6 इंच (16.76 cm) Super AMOLED, FHD+, 120Hz
- रियर कैमरा: 50MP + 8MP + 2MP, LED फ्लैश, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
- फ्रंट कैमरा: 16MP, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
- सॉफ्टवेयर: Android v14
- प्रोसेसर: Samsung Exynos 1380
- रैम/स्टोरेज: 6GB रैम, 128GB स्टोरेज
- बैटरी: 6000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, नैनो सिम, NFC, डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट
Samsung Galaxy F15 5G
Samsung Galaxy F15 5G एक बजट 5G स्मार्टफोन है, जो MediaTek Dimensity 6100 Plus प्रोसेसर के साथ स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। इसमें 6.5 इंच Super AMOLED डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है। 6000mAh बैटरी लंबी बैटरी लाइफ देती है। 4 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट इसे भरोसेमंद बनाते हैं।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.5 इंच (16.51 cm) Super AMOLED, FHD+, 90Hz
- रियर कैमरा: 50MP + 5MP + 2MP, LED फ्लैश, Full HD @30fps
- फ्रंट कैमरा: 13MP
- सॉफ्टवेयर: Android v14
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6100 Plus
- रैम/स्टोरेज: 4GB/6GB रैम, 128GB स्टोरेज
- बैटरी: 6000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, नैनो सिम, डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट
Samsung Galaxy M15 5G
Samsung Galaxy M15 5G एक बजट 5G स्मार्टफोन है, जो MediaTek Dimensity 6100 Plus प्रोसेसरके साथ आत है। फोन में 6.5 इंच Super AMOLED डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा है। फोन में 6000mAh बैटरी मिलती है। 4 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट इसे भरोसेमंद बनाते हैं।

स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.5 इंच (16.51 cm) Super AMOLED, FHD+, 90Hz
- रियर कैमरा: 50MP + 5MP + 2MP, LED फ्लैश, Full HD @30fps
- सॉफ्टवेयर: Android v14
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6100 Plus
- रैम/स्टोरेज: 4GB/6GB/8GB रैम, 128GB स्टोरेज
- फ्रंट कैमरा: 13MP
- बैटरी: 6000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- अन्य: 5G, नैनो सिम, डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट


















