
बटन वाला फोन आज भी इंडिया के बहुत से घरों में इस्तेमाल किया जाता है। बेशक 5G का जमाना आ गया हो, लेकिन यह भी सच है कि फीचर फोन का जमाना अभी खत्म नहीं हुआ है। घर के बड़े बुजुर्ग फोन में इंटरनेट नहीं चलाते हैं और न ही मोबाइल गेम खेलते हैं। ऐसे लोग मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ फोन कॉल के लिए करते हैं। और इन्हीं यूजर्स के लिए आज हम मार्केट में मौजूद ऐसे कीपैड फोन की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी 4,000 रुपये से कम हैं तथा ये लंबी चलने वाली बैटरी के साथ मजबूत बिल्ड क्वालिटी भी प्रदान करते हैं।
₹4,000 के बजट में फोन
नोट : नीचे हमने मोबाइल्स का ऑफिशियल लॉन्च प्राइस लिखा है, लेकिन ये फीचर फोन विभिन्न शॉपिंग साइट्स तथा मोबाइल की दुकानों पर और भी सस्ते रेट में खरीदे जा सकते हैं।
Nokia 8210 4G
प्राइस – ₹3,999

यह नोकिया का 4जी फोन है जिसमें इंटरनेट भी चलाया जा सकता है। इस फोन में 2.8-इंच की QVGA स्क्रीन दी गई है तथा फोटो खींचने के लिए इसमें 0.3MP कैमरा भी दिया गया है। नोकिया 8210 4जी फोन में MP3 Player के साथ ही FM रेडियो का लुफ्त भी उठाया जा सकता है। इसमें 32GB Memory card लगाकर फोटो, वीडियो तथा गानें सेव किए जा सकते हैं। फोन को लंबा चलाने के लिए इसमें 1,450mAh Battery दी गई है। फोन में ब्लूटूथ, 3.5mm हेडफोन जैक और टॉर्च लाइट भी मिल जाती है।
Nokia 3210
प्राइस – ₹3,999

साल 1999 में आए नोकिया 3120 फोन का यह नया, एडवांस और मॉर्डन 4जी वर्जन है। यह कीपैड मोबाइल इंटरनेट से कनेक्ट किया जा सकता है। इस फोन में भी क्लाउड ऐप्स के जरिये न्यूज, वीडियो और मौसम की जानकारी पाई जा सकती है। इस फोन में यूट्यूब ऐप को चलाया जा सकता है। यह मोबाइल S30+ OS और Unisoc T107 CPU पर काम करता है। नोकिया के बटन वाले फोन में 1,450एमएएच बैटरी, 32GB मेमोरी कार्ड, 2MP कैमरा और 2.4-इंच डिस्प्ले दी गई है।
Nokia 235 4G
प्राइस – ₹3,749

यह 4जी फीचर फोन इस बजट के टॉप बेस्ट मोबाइल में शुमार होने की क्षमता रखता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि इस फोन में UPI फीचर मिलता है जिससे ऑनलाइन पेमेंट की जा सकती है। इस बटन वाले फोन में YouTube भी मौजूद है जिसमें वीडियो देखी जा सकती है। इसमें Cloud Apps दी गई जिनमें न्यूज देखी जा सकती हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 2MP कैमरा दिया गया है। 2.8-इंच स्क्रीन, बड़ी 1450mAh बैटरी, MP3 प्लेयर और वायरलेस रेडियो सहित इसमें स्नैक गेम व टॉर्च लाइट भी दी गई है।
Nokia 220 4G
प्राइस – ₹3,249

नोकिया 220 4जी फीचर फोन मजबूत बॉडी पर बनाया गया है जो जमीन पर गिरने पर भी सुरक्षित रहता है। इस फोन में 2.8-इंच की QVGA स्क्रीन दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट मिलता है। यह मोबाइल S30+ ओएस के साथ Unisoc T107 प्रोसेसर पर काम करता है तथा इसमें 32GB का मेमोरी कार्ड लाया जा सकता है। इस बटन वाले फोन में मनोरंजन के लिए सांप वाला गेम, MP3 Player और FM Radio भी दिया गया है जिसे बिना तार के भी चलाया जा सकता है। वहीं यह कीपैड मोबाइल 1,450mAh Battery तथा Torch से लैस है।
JioPhone Prima 2
प्राइस – ₹2,799

इस कीपैड मोबाइल में JioPay और UPI पेमेंट का ऑप्शन दिया गया है। यह जियोफोन 2.4-इंच की QVGA डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह जियो का बटन वाला फोन kaiOS 2.5.3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है जिसमें ARM Cortex A53 प्रोसेसर मौजूद है। इसमें 128जीबी तक का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 2,000mAh बैटरी दी गई है वहीं फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 0.3MP कैमरा सेंसर भी मिल जाता है। इस मोबाइल में Jio Apps को फ्री में चलाया जा सकता है तथा साथ ही यूट्यूब, फेसबुक और गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
HMD 110 4G
प्राइस : ₹2399

एचएमडी 110 4जी फीचर फोन में built-in UPI ऐप दी गई है तथा इससे बिना इंटरनेट के भी ऑनलाइन पेमेंट की जा सकती है। इस मोबाइल में क्लाउड फोन ऐप के माध्यम से यूट्यूब, यूट्यूब म्यूजिक और यूट्यूब शॉर्ट्स एक्सेस कर सकते हैं। फोन में वायर्ड और वायरलेस दोनों तरीकों से FM रेडियो का लुफ्त उठाया जा सकता है। वहीं यह मोबाइल 3-इन-1 स्पीकर और 3.5एमएम हेडफोन जैक भी सपोर्ट करता है। यह कीपैड मोबाइल 2.4-इंच आईपीएस स्क्रीन सपोर्ट करता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें लंबी चलने वाली 1450mAh बैटरी दी गई है। इस फोन को स्मार्टफोन के टाइप-सी चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है।
HMD 105 4G
प्राइस : ₹2199

यह बटन वाला मोबाइल भी इंटरनेट चला सकता है तथा इससे भी QR कोड स्कैन करके डिजीटल ट्रांजेक्शन की जा सकती है। यह कर्व्ड फ्रेम डिजाइन वाला फोन है जिसमें 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले मिलती है। फोन में मौजूद 1,450एमएएच बैटरी इसे दो दिन से भी ज्यादा का बैकअप देने की क्षमता रखती है। फोटो खींचने के लिए इस में एक कैमरा भी लगाया गया है। मनोरंजन के लिए इस एचएमडी मोबाइल में एमपी3 प्लेयर, एफएम रेडियो और स्नेक गेम भी मिलता है। इसमें 13 इंडियन भाषाएं मिलती है।
itel Flip 1
प्राइस – ₹2,099

यह मुड़ने वाला मोबाइल है जिसे फोल्ड किया जा सकता है। आइटेल फ्लिप 1 Leather Premium डिजाइन पर बना है जिसमें 2.4-इंच की OVGAQ स्क्रीन दी गई है। फोल्ड होने वाले इस फोन के आधे उपरी हिस्से में डिस्प्ले लगी है तथा आधे निचले हिस्से पर कीपैड दी गई है। इस फोन 1,200mAh बैटरी मिलती है जिसके साथ यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी लगा है। 13 भारतीय भाषाएं इस मोबाइल में चल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें VGA Camera भी लगा है। यह मोबाइल ब्लूटूथ, 3.5एमएम जैक तथा एफएम रेडियो जैसे विकल्प सपोर्ट करता है।
JioBharat J1
प्राइस – ₹1,799

यह बटन वाले फोन में JioTV, JioCinema, JioSaavn के साथ ही JioChat और JioPhotos का एक्सेस मिलता है। इसमें JioPay भी है तथा इससे UPI Payment की जा सकती है। इस जियो फोन में 455+ Live TV Channel देखें जा सकते हैं। इसमें 2.8-इंच स्क्रीन, वीजीए कैमरा, एलइडी फ्लैश और 2,500एमएएच बैटरी दी गई है। JioBharat J1 में 128GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज की सुविधा मिलती है तथा 23 भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है।
itel Super Guru 4G
प्राइस – ₹1,599

यह आइटेल का 4जी फीचर फोन है जिससे इंटरनेट कॉलिंग हो सकती है। इस मोबाइल की खासियत इसमें मौजूद यूपीआई फीचर है। यानी इस बटन वाले मोबाइल के UPI Payment की जा सकती है। इसमें यूट्यूब को भी चलाया जा सकता है तथा वीडियो ऑनलाइन देखी जा सकती है। इसमें News और Cricket Score भी देखा जा सकता है। इस कीपैड मोबाइल में 1000mAh battery, VGA Camera, 2-इंच स्क्रीन और 13 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल Unisoc T107 सीपीयू पर काम करता है तथा इसमें 64GB का मेमोरी कार्ड लग सकता है।
itel Circle 1
प्राइस – ₹999

इस कीपैड मोबाइल का डिजाइन कुछ ऐसा है कि मेरे जैसे आईफोन चलाने वाले लोग भी स्टाइल मारने के लिए इसे खरीद सकते हैं। ऊपर से कीमत इतनी कम! सिर्फ घर के बुजुर्ग नही बल्कि ट्यूशन जाने वाले छोटे बच्चों को भी आप यह फीचर फोन दे सकते हैं। इसमें राउंड शेप की स्क्रीन दी गई है जो 1.32 इंच की है। इस मोबाइल में फ्लैश लाइट वाला बैक कैमरा भी मौजूद है तथा 500एमएएच बैटरी भी दी गई है। इसमें 3.5एमएम हेडफोन जैक व ब्लूटूथ भी मौजूद है। सर्किल 1 फोन में BT Caller फीचर दिया गया है जिससे दूसरे स्मार्टफोन पर आ रही कॉल को इस फोन पर रिसीव किया जा सकता है।





















