7900mAh बैटरी वाला 5G फोन Redmi 17, 3 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

Xiaomi ने अपने इंडियन फैंस को खुशखबरी देते हुए आज अनाउंस कर दिया है कि वह नया स्मार्टफोन Redmi 17 5G भारत में लेकर आ रही है। यह रेडमी 5जी फोन कुछ ही दिनों पहले ग्लोबल मार्केट में पेश ​हुआ था जो अब भारतीय बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार है। रेडमी 17 5जी 7900mAh battery के साथ इंडिया में लॉन्च होगा जिसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 17 5G इंडिया लॉन्च डेट

रेडमी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिये अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट अनाउंस की है। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि Redmi 17 5G 3 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। इस दिन दोपहर के 12 बजे फोन प्राइस और सेल डेट की जानकारी दी जाएगी। शॉपिंग साइट अमेजन पर भी रेडमी 17 5जी की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। बाजार में यह रेडमी 5जी फोन Eternal Orange, Absolute Black और Endless Blue कलर में बिकेगा।

Redmi 17 5G स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि रेडमी 17 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 7900mAh battery लगाई गई है। बड़ी बैटरी के साथ ही स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए Redmi 17 5G फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह रेडमी 5जी फोन 22.5W reverse तकनीक सपोर्ट करता है जिसके चलते इस फोन से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं।

Redmi 17 5G फोन इंडिया में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च होगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। उम्मीद कर सकते हैं कि भारतीय बाजार में यह रेडमी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा और HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करेगा।

अगर ग्लोबल मॉडल की बात करें तो रेडमी 17 5जी फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 825nits हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन स्क्रीन को लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री व्यूइंग एक्सपीरियंस के साथ पेश किया गया है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है। यह स्क्रीन इंडियन मॉडल में भी मिल सकता है।

Redmi 17 5G फोन Astral Camera Deco डिजाइन पर लाया जा रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा लगा है। ग्लोबल मॉडल की ही तरह इसमें भी 2x in-sensor zoom से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here