
चीन की प्रमुख मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Honor ने हाल में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जानकारी दी थी कि कंपनी जल्द ही Honor 700 सीरीज के फोन लॉन्च करने वाली है। हालांकि, उस वक्त तारीख की घोषणा नहीं की गई थी, लेकिन आज कंपनी ने इससे पर्दा उठा दिया है। 13 नवंबर को Honor 700 सीरीज के फोन चीन में लॉन्च होंगे। इसके लिए ऑनर द्वारा अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें लॉन्च तारीख की जानकारी है। हालांकि, फोन के प्रीऑर्डर 9 नवंबर से ही शुरू हो गए हैं।
जैसा कि हमने बताया कि 13 नवंबर को कंपनी ऑनर 700 सीरीज में अपने फोन लॉन्च करने वाली है। अब तक जो जानकारी आई है, उसके अनुसार इस सीरीज में तीन फोन लॉन्च होने वाले हैं। ऑनर 700 के साथ ही HONOR 700S और HONOR 700 Pro को लॉन्च किया जाना है। ये फोन अपने स्पेसिफिकेशन के साथ ही डुअल डिस्प्ले की वजह से चर्चा में बने हुए हैं।

पोस्ट में भी देखा जा सकता है कि Honor 700 सीरीज के फोन के पिछले पैनल में भी छोटी-सी स्क्रीन है। वहीं, पोस्ट में कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि फोन के साथ इंडस्ट्री एक्सक्लूसिव फीचर्स भी होंगे। हालांकि, फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इनमें स्टिकर आधारित बैक स्क्रीन होगी, जिनमें emojis, GIFs और फोटो लगाने की सुविधा हो सकती है। वहीं, स्टिकर को आप अपने अनुसार कस्टमाइज यानी कि बदलाव कर पाएंगे।
ऑनर 700 सीरीज स्पेसिफिकेशन

height=”675″ class=”alignnone size-full wp-image-207393″ />
अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार Honor 700 और Honor 700 Pro में 6.57-इंच की OLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है, जो 1.5K पिक्सल रेजल्यूशन के साथ आ सकती है। कंपनी इनमें फ्लैट डिस्प्ले का उपयोग कर सकती है। वहीं, फोन के पिछले पैनल में 1.72-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Honor 700 को Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, Honor 700 Pro में आपको Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। अब तक जो लीक आए हैं, उनके अनुसार ये दोनों मॉडल 12जीबी और 16जीबी की रैम के साथ 256जीबी और 512जीबी के स्टोरेज में उपलब्ध होंगे।
फोटोग्राफी के लिए 200MP के मेन कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर हो सकता है। वहीं, 9,000mAh तक की बैटरी और 80W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, बेस और प्रो मॉडल में कैमरा फीचर का थोड़ा अंतर हो सकता है। Honor 700 Pro में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।
रही बात Honor 700S मॉडल की तो यह फोन भी 6.57-इंच की स्क्रीन और 1.72-इंच के सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ आ सकता है। हालांकि, इस मॉडल के कैमरा और प्रोसेसर की जानकारी अब तक नहीं मिली है। 12जीबी की रैम और 256जीबी की स्टोरेज को लेकर जानकारी उपलब्ध है।

















