
कुछ दिन पहले ही लेनोवो ने जानकारी दी थी कि कंपनी नोट सीरीज में नया फोन लॉन्च करने वाली है। वहीं आज इस फोन को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने लेनोवो के6 नोट स्मार्टफोन को पेश किया है। भारतीय बाजार में इस फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इससे पहले जहां लेनोवो के नोट सीरीज एक्सक्लूसिव आॅनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होते थे। वहीं इस बार कंपनी ने फोन को आॅफलाइन स्टोर पर पेश किया गया है।
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5-इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेल्यूशन फुल एचडी (1080×1920 पिक्सल) है। फोन में स्क्रीन और बॉडी रेशियो 72.7 फीसदी का है। हालांकि कंपनी ने स्क्रीन कोटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
इंटेक्स ने उतारा 6.0 मार्शमेलो आधारित फोन, कीमत सिर्फ 4,600 रुपये
लेनोवो के6 नोट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया गया है और इस फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का 64बिट्स वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 505 जीपीयू देखने को मिलेगा। यह फोन दो रैम वेरियंट में उपलब्ध है। कंपनी ने 3जीबी रैम और 4जीबी रैम के साथ इसे पेश किया है और दोनों वेरियंट में आपको 32जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। इसके साथ ही मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है।
लनोवो के6 नोट एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करता है। वहीं के6 पावर की तरह इस फोन में भी आपको प्योर यूआई मिलेगा। यह बहुत हद तक स्टॉक एंडरॉयड की तरह है। वर्चुअल रियालिटी के बढ़ते क्रेज को देखते हुए इस फोन में भी कंपनी ने थियेटर मैक्स ऐप शामिल किया है। यह ऐप किसी भी मल्टीमीडिया कंटेंट को वीआर में कनवर्ट करने में सक्षम है। बेहतर म्यूजिक के लिए पुराने नोट फोन की तरह लेनोवो ने के6 नोट को भी डॉल्बी ऐटमॉस स्पीकर से लैस किया है।
4जीबी रैम और 32मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ माटो एम, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत
फोटोग्राफी की बात करें तो लेनोवो के6 पावर में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फास्ट फोकस के लिए कैमरे को पीडीएएफ तकनीक से लैस किया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में दोनों सिम पर आप 4जी का उपयोग कर सकते हैं। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें वोएलटीई सपोर्ट है और आप जियो सिम से फ्री कॉलिंग कर सकते हैं।
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000 एमएएच की पॉवरफुल बैटरी दी गई है। वहीं कपनी ने फास्ट चार्जिंग का भी भरोसा दिया है। यह फोन सिल्वर, गोल्ड और डार्क ग्रे रंग सहित तीन रंगों में उपलब्ध है।





















