
शाओमी ने कुछ समय पहले ही इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया था। ये दोनों ही स्मार्टफोन भारत में हिट साबित हो चुके हैं। गौरतलब है कि भारत से पहले रेडमी नोट 7 चीन में लॉन्च किया जा चुका था जो वहीं सफलता के कई रिकॉर्ड बनाने के बाद इंडिया आया था। वहीं आज शाओमी ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपना एक और नया प्रोडक्ट पेश करते हुए रेडमी 7 से पर्दा उठा दिया है। शाओमी की ओर से रेडमी 7 फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में भारत समेत विश्व की अन्य मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
शाओमी रेडमी 7 लुक
रेडमी 7 को भी शाओमी ने रेडमी नोट 7 की ही तरह डॉट-ड्रॉप नॉच पर पेश किया है। फोन के तीनों किनारों पर जहां हल्के बेजल्स दिखाए गए हैं वहीं नीचे की ओर अपेक्षाकृत बड़ा सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपर नॉच में ही सेल्फी कैमरा मौजूद है। रेडमी 7 के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसके ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। रेडमी 7 के बैक पैनल पर ही सेंटर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। यूएसबी पोर्ट फोन की नीचले पैनल पर दिया जाएगा।

शाओमी रेडमी 7 स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी 7 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1520 × 720 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.26-इंच की एचडीप्लस टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इस फोन में कोर्निंग गोरिल्ला 5 का उपयोग किया गया है। रेडमी 7 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 के साथ बाजार में उतारा गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। यह भी पढ़ें : शाओमी के 10 स्मार्टफोंस को मिलेगा एंडरॉयड 9 पाई का अपडेट, क्या आपका फोन भी है शामिल
चीन में रेडमी 7 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जो जिनमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन तीनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रेडमी 7 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए रेडमी 7 की नॉच में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

रेडमी 7 में 4जी एलटीई व डुअल सिम तथा अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। शाओमी की ओर से रेडमी 7 को 3.5एमएम जैक के साथ बाजार में उतारा गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। चीनी बाजार में यह फोन आने वाली 26 मार्च से ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
रेडमी 7 कीमत
2जीबी रैम / 16जीबी मैमोरी = 699 युआन (तकरीबन 7,150 रुपये)
3जीबी रैम / 32जीबी मैमोरी = 799 युआन (तकरीबन 8,200 रुपये)
4जीबी रैम / 64जीबी मैमोरी = 999 युआन (तकरीबन 10,200 रुपये)
रेडमी नोट 7 प्रो चाइना लॉन्च
रेडमी 7 के साथ ही शाओमी ने चीन में रेडमी नोट 7 प्रो को भी लॉन्च किया है। चीन में यह फोन 6.3-इंच की फुलएचडी+ की डॉट-नॉच पर लॉन्च किया है। चीन में यह फोन 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 प्राइमरी सेंसर और 5-मेगापिक्सल सेकेंडरी डेफ्थ सेंसर दिया गया है तथा सेल्फी के लिए यह 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।



















