
आज एक आदमी की मूलभूत जरूरतें रोटी, कपड़ा और मकान से बदलकर रोटी, कपड़ा, मकान और मोबाईल हो गई है। यह बात बेशक व्यंग्य के तौर पर कही जाती हो लेकिन काफी हद तक सच्चाई का आईना भी दिखाती है। हाथ में मोबाईल और मोबाईल में इंटरनेट लगभग हर पीढ़ी की जरूरत बन चुका है। डिजीटल होती दुनिया में इंटरनेट का यूज़ तेजी से बढ़ा है। टेलीकॉम कंपनियां जहां बेहद कम कीमत पर अधिक इंटरनेट बेनिफिट दे रही है, वहीं भारत सरकार ने भी सार्वजनिक स्थानों में इंटरनेट मुहैया कराने की दिशा में अनेंको काम किए हैं। इस कड़ी में आम नागरिकों के लिए खुशी की बात सामने आई है कि भारत में 1,000 रेलवे स्टेशन पूरी तरह से फ्री वाई-फाई से लैस हो चुके हैं।
1,000 स्टेशन बने फ्री वाई-फाई जोन
भारतीय रेल में सफर करने वाले यात्रियों को तोहफा देते हुए भारत सरकार ने घोषणा कर दी है कि देश में 1,000 रेलवे स्टेशनों को फ्री वाई-फाई सर्विस से लैस कर दिया गया है। इन 1,000 रेलवे स्टोशनो का पूरा कैंपस वाई-फाई जोन बन गया है, जहां किसी भी प्लेटफॉर्म या स्टेशन के किसी भी हिस्से में बैठकर कर बिना कोई शुल्क चुकाए फ्री में वाई-फाई की लाभ उठाया जा सकता है। इंडियन रेलवे स्टेशनों को वाई-फाई से लैस करने का यह काम रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने किया है।
RailWire Wi-Fi by RailTel is now Live at 1000 Railway Stations across the country. Reay Road Railway station of Mumbai Suburban Line becomes the 1000th Station to be live with RailWire Wi-Fi. Journey to achieve Digital India Continues! #DigitalIndia #Digitalrail pic.twitter.com/FLPdZWnANm
— RailTel (@RailTel) March 28, 2019
हर दिन एक स्टेशन को मिला वाई-फाई
रेलटेल ने बताया है कि रेलवे स्टेशनों को फ्री वाई-फाई से लैस करने का यह मिशन साल 2016 में शुरू किया गया था। 2 साल और तीन महीने में कॉरपोरेशन की ओर से देश के 1,000 स्टेशनों में वाई-फाई की सुविधा दे दी गई है। इस तरह से रेलटेल ने औसतन एक महीने में 37 स्टेशनों को वाई-फाई जोन में बदला है और हर दिन देश का 1 रेलवे स्टेशन फ्री वाई-फाई स्टेशन बना है। रेलटेल 1,000 वाई-फाई स्टेशनों का मुकाम पाने के बाद भी अपना काम इसी गति से जारी रखेगी। यह भी पढ़ें : शाओमी का पोको एफ1 बना देश का नंबर वन स्मार्टफोन, वनप्लस 6 को पछाड़ा
आपको बता दें कि देश में फ्री वाई-फाई सर्विस से लैस होने वाला पहला रेलवे स्टेशन मुंबई सेंट्रल था वहीं वाई-फाई जोन में बदलने वाला 1,000वां स्टेशन भी मुंबई को ही मिला है जो रे रोड स्टेशन है। हाल ही में रेलटेल ने टाटा ट्रस्ट के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन्स पर वाई-फाई सेटअप लगाने के लिए नई भागीदारी की है। इन्होंने 4,000 से भी अधिक भारतीय रेलवे स्टेशनों को विभिन्न बिंदुओं के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है जिसमें बी, सी, डी और ई कैटेगरी शामिल है।

भारतीय रेलवे की तरक्की की बात करें तो कुछ समय पहले ही इंडियन रेलवे ने एक नई प्रीमियम राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है जो दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन और मुबंई के छत्रपति शिवाली महाराज ट्रमिनस के बीच चलती है। यह ट्रेन न सिर्फ देश की सबसे फास्ट ट्रेन्स में से एक है बल्कि साथ ही यह बेहद ही आधुनिक और मनोरंजक तकनीकों से भी लैस की गई है। सफर के दौरान इंटरनेट का बेनिफिट देने के लिए ट्रेन में वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाया है। इस वाई-फाई को रेल यात्री बिना किसी अतिक्ति शुल्क के अपने मोबाइल या लैपटॉप से कनेक्ट कर सकते हैं। ट्रेन के इस वाई-फाई का यूज़ एक बार में 500 घंटों तक किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 5,000एमएएच बैटरी वाला यह फोन सिर्फ 1,699 रुपये में हुआ लॉन्च, एक बार के चार्ज में चलेगा पूरा सप्ताह
इस ट्रेन में मौजूद टीवी स्क्रीन 3डी तकनीक को भी सपोर्ट करती है। इस स्क्रीन पर 3डी ग्राफिक्स वाली वीडियोज़ की प्ले होती है। और इन 3डी कंटेंट का मजा लेने के लिए ट्रेन स्टॉफ की ओर से 3डी चश्में भी दिए जाते हैं। वहीं ट्रेन यात्रा के दौरान आपको किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा या फिर सफर के दौरान खाने, सफाई, सर्विस जैसी चीजों के प्रति आपका अनुभव कैसा रहा, यह सब फीडबैक आप उसी दौरान दे सकते हैं। भारतीय रेलवे ने ‘आप की राय’ मोबाइल ऐप की शुरूआत कर रखी है और इसी ऐप के जरिये अपनी प्रतिक्रिया रेल विभाग को बता सकते हैं।
फ्री वाई फाई से लैस हो चुके 1,000 रेलवे स्टोशनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए (यहां क्लिक करें)





















