
शाओमी ने इसी हफ्ते अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी लैपटॉप सीरीज़ को बढ़ाते हुए मी नोटबुक एयर 12.5 (2019) लॉन्च किया था। यह लैपटॉप वाई-फाई तथा वाई-फाई + एलटीई मॉडल में पेश किया गया था जो चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन, स्मार्टटीवी, फिटनेस बैंड और कई अनेंक स्मार्ट गैजेट्स के बाद अब शाओमी लैपटॉप डिवाईस सेग्मेंट में भी ग्लोबल मंच पर प्रतिद्वंदी कपंनियों को कड़ी टक्कर देने की योजना के साथ आज कंपनी की ओर से एक और नया लैपटॉप टेक मंच पर पेश कर दिया गया है। शाओमी ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर मी नोटबुक प्रो (2019) को पेश कर दिया है जो फिलहाल चीनी बाजार में ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।
मी नोटबुक प्रो (2019) डिजाईन
शाओमी का यह लेटेस्ट नोटबुक डिवाईस पिछले साल लॉन्च हुए मी नोटबुक प्रो (2018) का ही नया वर्ज़न है जो अपग्रेडेड फीचर्स के साथ बाजार में आया है। मी नोटबुक प्रो (2019) को डार्क ग्रे फिनिश के साथ मैटल बॉडी पर पेश किया गया है। नोटबुक की डिसप्ले के चारों ओर बेहद ही हल्के बेजल्स दिए गए हैं। नोटबुक के दो किनारें नैरो बेजल्स वाले हैं। उपरी ओर जहां सेल्फी कैमरा दिया गया है वहीं नीचे की ओर ‘मी’ का लोगो लगा हुआ है। यह भी पढ़ें : शाओमी का पोको एफ1 बना देश का नंबर वन स्मार्टफोन, वनप्लस 6 को पछाड़ा
मी नोटबुक प्रो (2019) में 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 15.6-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दी गई है जो फुलएचडी रेज्ल्यूशन सपोर्ट करता है। शाओमी के अनुसार नए मी नोटबुक प्रो में 19.9एमएम के पतले बेजल्स दिए गए हैं। नोटबुक में दो यूएसबी 3.0 टाईप-पोर्ट दिए गए हैं जिसके साथ दो यूएसबी 2.0 टाईप-ए पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट और एक गीगाबाईट इथरनेट पोर्ट मौजूद है। वहीं मी नोटबुक प्रो (2019) 3.5एमएम आडियो जैक के साथ ही 3-इन-1 कार्ड रीडर भी सपोर्ट करता है।

मी नोटबुक प्रो (2019) स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी की ओर से मी नोटबुक प्रो (2019) को दो रैम वेरिएंट्स में पेश किया गया है। बीजीआर की रिपोर्ट के मुताबिक नोटबुक का एक वेरिएंट जहां 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज और 512जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ बाजार में लॉन्च हुआ है वहीं शाओमी ने नोटबुक प्रो के दूसरे वेरिएंट में 8जीबी की पावरफुल रैम के साथ 1टीबी की इंटरनल स्टोरेज दी है। मी नोटबुक प्रो (2019) में मौजूद रैम मैमोरी डीडीआर4 है जो इंटेल के 8वीं जेनेरेशन वाले आई5 प्रोसेसर के साथ काम करती है। यह भी पढ़ें : बड़ी डिसप्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ आया गैलेक्सी टैब ए (2019), जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
मी नोटबुक प्रो (2019) को विंडोज़ 10 पर पेश किया गया है जो लेटेस्ट फीचर्स से लैस है। नए मी नोटबुक प्रो कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ के साथ ही डुअल बैंड वाई-फाई दिया गया है। मी नोटबुक प्रो (2019) की प्रोसेसिंग शानदार व लैग फ्री बनाए रखने के लिए शाओमी ने इसे डुअल फैन कूलिंग सिस्टम से लैस किया है जो लैपटॉप का टैम्परेचर कंट्रोल रखते हैं। वहीं बेहरतीन म्यूज़िक एक्सपीरियंस के लिए नए मी नोटबुक प्रो में डुअल 3वॉट स्पीकर्स दिए गए हैं। शाओमी ने पावर बैकअप के लिए मी नोटबुक प्रो (2019) को फास्ट चार्जिंग से लैस किया है।

मी नोटबुक प्रो (2019) कीमत
शाओमी की ओर से मी नोटबुक प्रो (2019) के 8जीबी रैम व 256जीबी मैमोरी वेरिएंट को 4299 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 44,500 रुपये है। इसी तरह नए नोटबुक प्रो का 8जीबी रैम व 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट 4899 युआन की कीमत पर लॉन्च हुआ है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 50,000 रुपये के करीब है। शाओमी की ओर से अभी 1टीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। चीन में मी नोटबुक प्रो (2019) 9 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।



















