ट्रिपल रियर कैमरा वाला सबसे सस्ता फोन लॉन्च करेगी ये कंपनी, कीमत 8,000 से भी होगी कम

Join Us icon

ट्रांजिशन होल्डिंग्स सब-ब्रांड Infinix इस साल अपने पहले स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रहा है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की पुष्टी की है। इसके अलावा अपकमिंग फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट है। फ्लिपकार्ट पर डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा को लेकर टीज किया गया है।

91मोबाइल्स को एक सोर्स से जानकारी मिली है कि इस कंपनी का स्मार्टफोन 8,000 रुपए से कम कीमत में पेश किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो Infinix का स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद सभी स्मार्टफोन से सस्ता ट्रिपल रियर कैमरे वाला फोन होगा। फिलहाल भारतीय मार्केट में TECNO Camon i4 स्मार्टफोन के सिर पर सबसे कम कीमत में ट्रिपल रियर कैमरा वाले स्मार्टफोन का ताजा है। इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 9,599 रुपए है। इसे भी पढ़ें: 4,500एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम पर लॉन्च हुआ बेजल लेस स्मार्टफोन इनफिनिक्स नोट 5

अगर बात करें फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग की तो इनफिनिक्स की ओर से पेश किए जाने वाला हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा और बेजललैस डिसप्ले व वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ पेश किया जाएगा। इस नॉच में सेल्फी कैमरा व ईयरपीस होगा। टीजर में स्मार्टफोन की फोटोग्राफी स्कील्स को टीज किया गया है। वहीं, 91mobiles इस बात की पुष्टि करता है कि फोन का साइज 6-इंच से बढ़ा होगा। इसके अलावा फोन फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा।

Infinix Note 5 Stylus पिछले साल कंपनी द्वारा पेश किया गया आखिरी फोन था। इस फोन को कंपनी ने एंडरॉयड वन और एक्सपैन के साथ पेश किया था। इस हैडंसेट को कंपनी ने 15,999 रुपए की शुरुआती में लॉन्च किया था। फोन में 5.93-इंच फुल-एचडी+ डिसप्ले और मीडियाटेक 2गीगार्ट्ज हेलियो पी23 चिपसेट था। इसके साथ ही डिवाइस में 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई थी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फओन में फोटोग्राफी के लिए 16-मेगापिक्सल सेंसर फ्रंट और बैक में है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी मौजूद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here