Xiaomi Mi A3 में होगा 48MP AI ​ट्रिपल रियर कैमरा, जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

Xiaomi ने पिछले साल एंडरॉयड वन प्रोग्राम के तहत Mi A2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कई दिनों से खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज़ को बढ़ाने वाली है और नए ​डिवाईस Mi A3 पर काम कर रही है। Mi A3 को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं वहीं अब Xiaomi के इस फोन को अमेरिकी सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर भी लिस्ट कर दिया गया है। एफसीसी की इस लिस्टिंग में Xiaomi Mi A3 के कैमरा सेटअप से जुड़ी अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

Xiaomi फोन को फेडरल कम्यूनिकेशन्स कमीशन वेबसाइट पर M1906F9SH मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है जिसे Mi A3 बताया जा रहा है। इस वेबसाइट पर शाओमी फोन का बैक पैनल दिखाया गया है जिससे डिवाईस के डिजाईन का भी पता चला है। Xiaomi Mi A3 के बैक पैनल पर उपरी बाई ओर कैमरा कट दिखाया गया है। यह कैमरा कट वर्टिकल शेप में दिया गया है जिसमें तीन रियर कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट का होल भी मौजूद है।

Xiaomi Mi A3 48MP AI ​triple rear camera fcc listing

Xiaomi Mi A3 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर को होल नहीं दिया गया है लिहाज़ा माना जा सकता है कि शाओमी अपने इस फोन को इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च कर सकती है। फोन के रियर कैमरा सेटअप के नीचे 48MP AI camera लिखा हुआ है जिससे पता चला है कि Mi A3 के रियर कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर 48-मेगापिक्सल का होगा। वहीं फोन के बैक पैनल पर Xiaomi की ब्रांडिंग भी दी गई है।

स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Mi A3 को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी अपने इस आगामी स्मार्टफोन को 6जीबी रैम या 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च कर सकती है जो 64जीबी मैमोरी व 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। फोटो सामने आने से ट्रिपल रियर कैमरा और 48-मेगापिक्सल एआई प्राइमरी सेंसर की जानकारी तो साफ हो गई है वहीं इसके साथ ही फोन में वाइड एंगल लेंस और डेफ्थ सेंसर भी दिया जा सकता है।

Xiaomi Mi A3 48MP AI ​triple rear camera fcc listing

Mi A3 सीरीज को लेकर चर्चा है कि इसमें तीन फोन मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं। इस सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन एंडरॉयड वन पर पेश किए जाएगे जिन्हें एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड क्यू की अपडेट सबसे पहले मिलेगी। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Mi A3 सीरीज में क्वालकॉम की स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ के चिपसेट को दिया जा सकता है। आशा है कि यह स्नैपड्रैगन 710 या स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट हो सकता है। यह भी पढ़ें : 48-मेगापिक्सल डुअल कैमरे के साथ सामने आया Nokia का नया फोन, डिफरेंट होगा कैमरा सेटअप

उम्मीद की जा रही है Xiaomi Mi A3 सीरीज़ को जल्द ही टेक मंच पर पेश करेगी जिसके बाद इस यह स्मार्टफोन इंडियन बाजार का रूख करेंगे। बहरहाल कंपनी द्वारा आधिकारिक जानकारी न दिए जाने तक सामने आई स्पेसिफिकेशन्स को महज़ एक लीक ही माना जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here