BSNL का बंपर ऑफर, एडिशनल मिल रहा 2.2GB डाटा

Join Us icon

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने पिछले साल के आखिरी मीहने में अपने ‘बंपर ऑफर’ को पेश किया था। BSNL बंपर ऑफर के तहत प्रीपेड यूज़र्स को प्रतिदिन एडिशनल 2.2 जीबी डाटा दिया जाता है।

इस प्लान में मिलने वाले एडिशनल डाटा की वैधता को खत्म होने से पहले कंपनी ने इस साल बढ़ा दिया था। वहीं, एक बार फिर कंपनी ने इस बंपर ऑफर की वैधता को बढ़ा दिया है। इस बार इसकी अवधि को अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, ऑफर की उपलब्धता हर टेलीकॉम सर्किल के लिए अलग-अलग हो सकती है।

बता दें कि पिछले साल सितंबर में बंपर ऑफर को पेश किया गया था जिसके तहत यूज़र को 2.2 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जाता है। लेकिन 1 फरवरी 2019 से ऑफर की वैधता को 181 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था। इसे भी पढ़ें: BSNL अपने यूजर्स के लिए लाया ये शानदार तोहफा, हर दिन मिलेगा 1.5GB डाटा

गौरतलब है इससे आपके मौजूदा प्लान की वैधता और कॉलिंग लाभ पर असर नहीं पड़ेगा। इसमें आपको सिर्फ प्रतिदिन 2.2 जीबी डाटा एक्सट्रा मिलेगा। टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह ऑफर चैन्नई सर्किल के लिए सीमित होगा, लेकिन हमने स्पॉट किया कि यूपी के पश्चिमी सर्किल में भी ग्राहकों को बंपर ऑफर उपलब्ध होगा।

बीएसएनएल बंपर ऑफर 186 रुपए, 289 रुपए, 485 रुपए, 666 रुपए, और 1,699 रुपए वाले प्रीपेड प्लान के लिए ही वैध होगहा। इसके अलावा यह अनलिमिटेड एसटीवी वाले 187 रुपये, 349 रुपये, 399 रुपए और 448 रुपए वाले प्लान के साथ भी उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि अतिरिक्त डाटा का लाभ बीएसएनएल के सभी नए और मौजूदा ग्राहकों के लिए है। इसे भी पढ़ें: बीएसएनएल के इस नए प्लान में मिलेगा डेली 1जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, कीमत 151 रुपए

याद दिला दें कि कंपनी ने हाल ही में अमरनाथ यात्रियों के लिए ‘यात्रा’ सिम कार्ड को पेश किया था। बीएसएनएल की ओर से इस सिम कार्ड के साथ वॉयस और डाटा दोनों का लाभ मिलेगा। यात्रा सिम कनेक्शन में 20,000 सेकंड्स का टॉक टाइम और 1.5जीबी का डाटा मिलेगा।

इसकी वैलिडिटी 10 दिन होगी। वहीं, इस सिम की कीमत कीमत 230 रुपए है, जिसे एसटीवी (स्पेशल टैरिफ वाउचर) और प्लान वाउचर की कॉस्ट शामिल है। BSNL के इस प्रीलोडेड ‘यात्रा’ सिम को जम्मू-कश्मीर में कई टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर्स में उपलब्ध करा रहा है। यात्री 15 अगस्त तक इसका लाभ ले सकते हैं।

बीएसएनएल का प्री-लोडेड यात्रा सिम कार्ड लेने के लिए यात्रियों को अपने फोटोग्राफ के साथ एड्रेस प्रूफ और पहचान पत्र के वैध डॉक्यूमेंट्स देने होंगे। बीएसएनएल के ‘यात्रा’ सिम कार्ड, टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (लखनपुर बेस कैंप), भगवती नगर (जम्मू बेस कैंप), मेन एक्सचेंज बिल्डिंग (सीएसी, कच्ची छावनी जम्मू), मेन एक्सचेंज बिल्डिंग (सीएसी, त्रिकूटा नगर, नियर RBI बिल्डिंग, जम्मू ), बेस कैंप (बालटाल और पहलगाम), टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (नौगाम, नियर रेलवे स्टेशन, श्रीनगर) में उपलब्ध हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here