इन 5 तरीकों से आप रोक सकते हैं अपने फोन की जासूसी

Join Us icon

हाल में एक खबर आई है कि 1,000 से ज्यादा ऐसे ऐप्स हैं जो आपके फोन की जासूसी कर रहे हैं। भले ही आपने परमीशन न दिया हो बावजूद इसके वे आपके फोन से डाटा चोरी कर रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है बल्कि एंडरॉयड फोन हो या फिर आईफोन इससे पहले भी कई बार ऐप्स पर जासूसी के आरोप लगते आए हैं। ओएस में सिक्योरिटी अपडेट तो दिए जाते हैं लेकिन कुछ कमियों का फायदा उठकार ये कुछ चोर एप्लिकेशन आपकी निजी डाटा चोरी करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने फोन की डाटा सुरक्षा को लेकर पहले से सजग रहें। हालांकि कुछ तरीके हैं जिनके माध्यम से आप अपने फोन की जासूसी को बहुत हद तक कम कर सकते हैं। आगे हमनें फोन में जासूसी रोकने के ऐसे ही 5 तरीके हैं।

1. ऐप्स को उतना ही परमीशन दें जितनी जरूरत हो
everything-to-know-before-the-android-9-pie-update
जब आप कोई ऐप इंस्टॉल करते हैं तो वह आपके फोन में कई तरह के ऐक्सेस मांगता है। यह ऐक्सेस आपके कॉन्टैक्ट देखने से लेकर फोन का माइक्रोफोन और कैमरा का उपयोग तक का होता है। आप बिना सोचे समझे परमीशन तो दे देते हैं लेकिन यही ऐप बाद में आपकी जासूसी करने लगते हैं। इसलिए जब आप किसी ऐप को इंस्टॉल कर रहे हैं तो उसके उपयोग को समझें और उतना ही ऐक्सेस दें जितना की जरूरत हो। कोई पेमेंट ऐप है तो आप कॉन्टैक्ट मैसेज और कैमरे का ऐक्सेस दे सकते हैं उसका लोकेशन से कोई काम नहीं। वहीं यदि वह माइक्रोफोन ऐक्सेस मांग रहा है तो भी गलत है। हर ऐप को उसकी उपयोगिता के हिसाब से परमीशन दें। इसे भी पढ़ें: य​हां मिलती है पुराने फोन की सबसे ज्यादा कीमत, जानें कैसे बेचें

2. ऐप परमीशन का करें रिव्यू
virus-1
यदि आपने अपने फोन में पहले से ऐप इंस्टॉल कर रखा है तो एक बार समय निकाल कर उन ऐप के परमीशन को रिव्यू जरूर करें। इस रिव्यू के दौरान आप अनचाहे परमीशन को रोक सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको
1. अपने फोन की सेटिंग में जाना है।
2. यहां पर आपको ऐप का ऑप्शन दिखाई देगा। इसे क्लिक करें।
3. इसके साथ ही सारे ऐप ओपोन हो जाएंगे।
4. अब आप ऐप पर क्लिक करेंगे तो कई ऑप्शन मिलेंगे। थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर ऐप परमीशन का विकल्प दिखाई देगा। यहां से आप परमीशन को ऑफ और ऑन कर सकते हैं।
5. हालांकि कई फोन में ऐप परमीशन के लिए अलग से ऑप्शान होता है। जब आप परमीशन पर क्लिक करेंगे तो वहां सारे परमीशन आ जाएंगे आप उन पर क्लिक कर देख सकते हैं कि कौन से ऐप को किस तरह का परमीशन मिला है। यहां से परमीशन को ऑन ऑफ कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: जानें क्या है मोबाइल फोन में 16:9, 18:9 और 19:9 स्क्रीन आसपेक्ट रेशियो और क्या हैं इसके फायदे

3. लोकेशन शेयर रखें बंद
map-zoom
अक्सर हम अपने फोन के लोकेशन को ओपेन रख देते हैं लेकिन इससे भी आपके फोन की जासूसी होती है। कई ऐप आपसे लोकेशन ऐक्सेस कर लेते हैं और आप कहां जा रहे हैं, किस जगह बैठ रहे हैं और किस तरह की खरीदारी कर रहे हैं ये सारी जानकारी लेते रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने फोन की लोकेशन सेटिंग को ऑफ रखें और जब जरूरत हो तो ही ऑन करें। अगर आप अपने लोकेशन हिस्ट्री को डिलीट कर देते हैं तो ज्यादा बेहतर है। लोकेशन को ऑफ तो आप क्विक सेटिंग से कर सकते हैं। परंतु लोकेशन हिस्ट्री डिलीट करने के लिए आपको सबसे पहले

1. फोन की सेटिंग में जाना है और यहां से लोकेशन का चुनाव करना है।
2. कई फोन में यह ऑप्शन सिक्योरिटी एंड लॉकस्क्रीन के अंदर मिलेगा।
3. लोकेशन में जानें के साथ आपको शुरुआत में ही तीन चार ऑप्शन मिलेंगे जिनमें एक लोकेशन हिस्ट्री भी होगा। उसे क्लिक करें।
4. इसके साथ ही लोकेशन हिस्ट्री को ऑन-ऑफ करने का विकल्प आएगा। उसे ऑफ कर दें। इसके बाद आपकी हिस्ट्री नहीं सेव होगी।
5. परंंतु लोकेशन हिस्ट्री को डिलीट करने के लिए सबसे पहले आपको फोन में मैप को ऑन करना होगा।
6. यहां से मैप सेटिंग में जाना है।
7. इसमें मैप हिस्ट्री का विकल्प मिलेगा आप उसे क्लिक कर दें।
8. यहां आपके लोकेशन की पूरी जानकारी आ जाएगी कि आप कब-कब और कहां-कहां गए हैं।
9. यहां से आप एक-एक कर अपनी पूरी हिस्ट्री को डिलीट कर सकते हैं। इसके साथ ही चाहें तो एक साथ पूरी हिस्ट्री को डिलीट कर सकते हैं।
10. इसके लिए उपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करना है और डिलीट एक्टिविटी बाइ पर जाना है। यहां पर आप डिलीट ऑल टाइम पर क्लिक कर एक साथ पूरी हिस्ट्री को डिलीट कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: यदि आपके फोन में नहीं है 3.5एमएम ऑडियो जैक तो होंगे ये 5 नुकसान

4. फोटो लोकेशन करें ऑफ
smartphone-photography
शायद आपको मालूम नहीं कि आपके फोटो से भी लोकेशन की जासूसी की जा सकती है। आप अपने फोन से फोटो क्लिक करते हैं और उसमें लोकेशन स्टोर का ऑप्शन होता है जो फोटो के साथ आपकी लोकेशन को भी सुरक्षित कर लेता है। कई ऐप आपके एल्बम और कैमरे का ऐक्सेस लेते हैं और वह इससे भी जासूसी करते हैं। ऐसे में आप फोटो लोकेशन स्टोर को ऑफ कर दें। इसके लिए आपको
1. कैमरा को ओपेन करना है और कैमरा सेटिंग में जाना है।
2. सेटिंग में ही स्टोर लोकेशन का विकल्प मिलेगा उसे ऑफ कर दें। इसके साथ ही फोटो के साथ लोकेशन स्टोर ऑफ हो जाएगा।

5. करें वायरस स्कैन
एंडरॉयड फोन की समस्या और उनका समाधान हिंदी में
उपर दिए गए कुछ तरीकों से आप थोड़ा सुरक्षित तो रह सकते हैं लेकिन पूरी तरह से अब भी नहीं है। कई ऐप हैं जो वायरस के माध्यम से जासूसी करते हैं। ऐसे में साधारण उपयोग के दौरान आप पकड़ नहीं सकते। परंतु यदि आपके फोन में वायरस स्कैनर है तो फिर कई ऐप्स की पहचान हो जाएगी। इसलिए नियमित रूप से स्मार्टफोन में वायरस स्कैनर का उयोग करें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here