
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सालाना आम बैठक (एनुअल जनरल मीटिंग) आज यानी सोमवार को होगी। यह मीटिंग आज 11 बजे शुरू होगी। 42वीं एजीएम की बैठक मुंबई के बिरला मातुश्री सभागार में होगा, जिस दौरान RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।
उम्मीद है कि आज जिओ गीगा फाइबर और जिओ फोन-3 समेत कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। इस मीटिंग की लाइव स्ट्रीम की जाएगी, जिसे आप घर पर या ऑफिस में देख सकते हैं। अगर आप इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो कंपनी के फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं।
यहां देखें लाइव
YouTube
o Flame Of Truth Channel (https://www.youtube.com/user/flameoftruth2014)
o Jio Channel (https://www.youtube.com/jio)
o Reliance Industries Limited (https://www.facebook.com/RelianceIndustriesLimited)
o Jio (https://www.facebook.com/Jio)
o @FlameOfTruth (https://twitter.com/flameoftruth)
o @RelianceJio (https://twitter.com/reliancejio)
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपनी बहुप्रतीक्षित रिलायंस जियो गीगाफाइबर सर्विस को कॉमर्शियली लॉन्च कर सकती है। कंपनी पिछले कई महीनों से देश के कुछ शहरों में जियो गीगाफाइबर की टेस्टिंग कर रही है। खबरों की मानें तो कंपनी रिलायंस जियो गीगाफाइबर सेवा के लिए तीन सब्सक्रिप्शन प्लान पेश कर सकती है, जिसकी शुरुआती कीमत 500 रुपये हो सकती है। इसे भी पढ़ें: 3 साल से भी कम समय में Reliacne Jio बना नंबर 1, बनाया इतिहास

वहीं, JioPhone 3 को भी लॉन्च करने की जानकारी सामने आ रही है। कंपनी इस फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से सामने आई थी।

इसके अलावा लेकिन चर्चा है कि टेलीकॉम व ब्राडबैंड क्षेत्र में आने के बाद कंपनी डीटीएच क्षेत्र में भी हाथ आज़माना चाहती है। कंपनी की 42वीं वार्षिक बैठक में रिलायंस की ओर से Jio Home TV को लेकर भी कोई घोषणा की जा सकती है। वहीं, कंपनी कम्यूनिकेशन्स व नेटवर्क पर काम करने के साथ ही Reliance कंपनी 12 अगस्त को AGM में अपना बिजनेस-टू-बिजनेस यानि B2B प्लेटफॉर्म भी पेश कर सकती है।





















