Lenovo ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन A7, जानें क्या हैं इसके दमदार फीचर्स

Join Us icon

Lenovo ने अपने किफायती स्मार्टफोन Lenovo A6 Note को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था, जिसके बाद अब कंपनी ने लो बजट के अंदर लेनोवो ए7 हैंडेसट को पेश किया है। लॉन्च से पहले A सीरीज के इस फोन को लेकर लीक व जानकारी सामने आई थी, जिसपर अब विराम लगाते हुए कंपनी ने इस डिवाइस को ऑफिशियल कर दिया है।

कीमत और उपलब्धता

Lenovo A7 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जो कि चीन की मार्केट में पेश किया गया है। इसके अलावा अगर बात करे लेनोवो ए7 की कीमत और उपलब्धता की तो इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, फिलहाल यह भी नहीं बताया गया है कि फोन इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं।

डिजाइन

Lenovo A7 को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है जो ‘यू’ शेप की है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस नज़र आ रहे हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन है। इसके अलावा रियर पर टॉप लेफ्ट में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है। वहीं, उसके नीचे एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। साथ ही बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो लेनोवो ए7 फोन में 6.07-इंच एलसीडी डिसप्ले वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ दी गई है। हालांकि, फोन की डिसप्ले का स्क्रीन रिजोल्यूशन नहीं बताया गया है। लेकिन, लीक के अनुसार फोन में (720×1,560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन स्क्रीन होगी, वो भी 320ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ। इसके अलावा डिवाइस में ऑक्टा-कोर चिपसेट एंट्री-लेवल Unisoc SC9863 प्रोसेसर है।

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकंडरी डेप्थ सेंसर है। वहीं, फ्रंट पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4000 एमएएच उच्च क्षमता वाली रिमूवेबल बैटरी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here