
पूरा देश कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन की स्थिति झेल रहा है। लोग घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। फिलहाल 3 मई तक लॉकडाउन जारी रखने के आदेश हैं, उसके बाद क्या होगा अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। कोरोना लॉकडॉउन की शुरूआत में ही प्रसार भारती ने तय किया था कि Doordarshan चैनल पर रामानंद सागर द्वारा निर्मित Ramayan धारावाहिक का री-टेलीकॉस्ट होगा, यानि फिर से दिखाया जाएगा। वहीं अब रामायण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है कि इस धारावाहिक ने बेहद ही बड़ा व रोचक विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
रामायण को दूरदर्शन पर री-टेलीकॉस्ट किया गया है। यह शो जब से शुरू हुआ है तभी से लगातार चर्चाओं में छाया हुआ है। रामायण धारावाहिक की टीआरपी लगातार टॉप कर रही है और सोशल मीडिया पर भी यह शो सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं अब खबर सामने आई है कि Ramayana ने विश्व में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले प्रोग्राम का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। Doordarshan ने इस रिकॉर्ड की घोषणा करते हुए बताया है कि पूरी दुनिया में रामायण को इतना पसंद किया गया है कि यह विश्व का सबसे ज्यादा देखे जाना वाला धारावाहिक बन गया है।
WORLD RECORD!!
Rebroadcast of #Ramayana on #Doordarshan smashes viewership records worldwide, the show becomes most watched entertainment show in the world with 7.7 crore viewers on 16th of April pic.twitter.com/hCVSggyqIE— Doordarshan National (@DDNational) April 30, 2020
दूरदर्शन के अनुसार पिछली 16 अप्रैल को टेलीकॉस्ट हुए रामायण के एपिसोड को पूरी दुनिया में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा है। इस नंबर के साथ ही Ramayan एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। अभी तक पूरी दुनिया के किसी भी देश में कोई भी ऐसा धारावाहिक न ही बना है और न ही प्रसारित हुआ है जिसे एक ही दिन में 7.7 करोड़ बार देखा गया है।
टॉप सर्च में भी शामिल रामायण
Ramayan ने सिर्फ टेलीविज़न पर ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर भी प्रसिद्धि बटोरी है। कुछ दिनों पहले ही सर्च इंजन याहू ने लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक्स की लिस्ट जारी की थी जिसमें इंडिया सबसे ज्यादा सर्च किए गए कीवर्ड्स का ब्यौरा शामिल था। यहां सर्च की एंटरटेनमेंट कैटेगरी में सबसे ज्यादा ‘Ramayan’ को ही सर्च किया गया था। कुछ दिनों पहले प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने यह भी बताया था कि साल 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी में रामायण टॉप पर है। यह भी पढ़ें : Jio का कमाल, ग्राहकों ने यूज़ किया 1284 करोड़ जीबी डाटा और 87634 करोड़ मिनट की कॉल
अंग्रेजी के हिट शो भी छूटे पीछे
चर्चा है कि रामायण ने अंग्रेजी के सुपरहिट माने वाले शो Game of Thrones और BigBang Theory को भी व्यूअरशिप के मामले में पीछे छोड़ दिया है। तथ्य स्पष्ट तो नहीं हो पाएं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट की मानें तो Game of Thrones को एक दिन में अधिकतम 17.4 मिलियन और BigBang Theory को एक दिन में 18 मिलियन लोगों ने देखा था जब्कि Ramayan को एक दिन में अधिकतम 77 मिलियन लोगों ने देखा है।


















