8 जीबी रैम के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ iQOO Z1, स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा

Join Us icon

वीवो से अलग होकर एक इंडिपेंडेट ब्रांड बन चुकी आईक्यू थोड़े ही समय में टेक मार्केट में प्रसिद्ध हो चुकी है। पिछले दिनों ही आईक्यू ने बताया था कि कंपनी मई महीने में iQOO Z1 नाम से नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस फोन को लेकर कई तरह के लीक्स सामने आ चुकी है जिनमें iQOO Z1 की स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर डिजाईन से लेकर इस फोन की कीमत तक की जानकारी दी गई है। वहीं अब लॉन्च से कुछ ही दिनों पहले iQOO Z1 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट कर दिया गया है, जहां फोन के चिपसेट और रैम वेरिएंट की जानकारी मिली है।

iQOO Z1 को गीकबेंच पर Vivo V1986A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग गत 16 मई की है जिसे एमएसपी ने स्पॉट किया है। इस लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि आईक्यू ज़ेड1 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 2.00गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की भी पुष्टि हुई है। वहीं गीकबेंच पर जो बड़ा खुलासा हुआ है वह है फोन में मौजूद डायमनसिटी 1000+ चिपसेट।

iQOO Z1 Vivo V1986A MediaTek Dimensity 1000 Plus geekbench listing launch specs

गीकबेंच पर Vivo V1986A यानि iQOO Z1 को MediaTek Dimensity 1000 Plus प्रोसेसर से लैस बताया गया है। गौरतलब है कि अभी तक दुनिया में कोई भी फोन इस चिपसेट पर लॉन्च नहीं हुआ है और ऐसे में आईक्यू ज़ेड1 इस चिपसेट पर काम करने वाला पहला फोन होगा। गीकबेंच पर iQOO Z1 को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। वहीं गीकबेंच स्कोर की बात करें तो फोन को सिंगल-कोर में 786 और मल्टी-कोर में 3075 स्कोर प्राप्त हुआ है।

iQOO Z1

आईक्यू ज़ेड1 को लेकर बताया गया है इस फोन में 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले दी जाएगी। जो 60हर्ट्ज़, 90हर्ट्ज़ और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर भी काम करेगी। बता दें कि इस फोन को लेकर सबसे पहले वेईबो पर एक टिपस्टर ने खुलासा किया था कि आईक्यू कंपनी आईक्यू ज़ेड1 नाम के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और यह फोन सबसे पहले चीनी मार्केट में लॉन्च होगा। लीक की मानें तो इस फोन को मीडियाटेक के लेटेस्ट चिपसेट डायमनसिटी 1000+ पर लॉन्च किया जाएगा। यानि यह एक 5G फोन होगा जो डुअल मोड SA/NSA से लैस होगा।

iQOO Z1 Vivo V1986A MediaTek Dimensity 1000 Plus geekbench listing launch specs

एक लीक हुए प्रोमो पोस्टर में बताया गया था कि आईक्यू ज़ेड को 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में भी लॉन्च किया जाएगा। लीक में इस फोन वेरिएंट की कीमत 2,498 युआन बताई गई थी। यानि iQOO Z1 को इंडियन करंसी अनुसार लगभग 26,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए अभी लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here