
टेलिकॉम सेक्टर प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देने के लिए पिछले साल सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए वॉइस कॉल पर कैशबैक का ऑफर जारी किया था। हालांकि, इस ऑफर को कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन को देखते हुए पेश अब बढ़ा दिया गया है। दरअसल BSNL यूजर्स के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि कंपनी ने अपने 6 पैसे कैशबैक ऑफर की वैलिडिटी को 31 मई यानी कि लॉकडाउन 4.0 के आखिरी दिन तक के लिए बढ़ा दिया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को वॉइस कॉल के बदले 6 पैसे का फायदा होता है। आइए आगे आपको इस ऑफर के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
इस ऑफर की जानकारी बीएसएनएल ने तमिलनाडु के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से दी है। इस ऑफर को बीएसएनएल ने पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था। उस समय इस ऑफर को 31 दिसंबर तक के लिए वैधता दी गई थी। आपको ध्यान दिला दें कि कंपनी ने यह ऑफर तब पेश किया था जब रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स से दूसरे नेटवर्क्स पर की जाने वाली कॉल्स के बदले प्रति मिनट 6 पैसे लेने की शुरुआत की थी। हालांकि, कुछ समय पहले लॉकडाउन के समय वोडाफोन और जियो ने भी कैशबैकर ऑफर की पेशकश की थी। इसे भी पढ़ें: BSNL की WiFi इंटरनेट सर्विस में फ्री मिलेगा डाटा, जानें क्या है तरीका
— BSNL TamilNadu (@BSNL_TN) May 15, 2020
ऐसे पाएं कैशबैक
कैशबैक प्राप्त करने के लिए BSNL यूजर्स को “ACT 6 paisa” लिखकर 9478053334 भेजना होगा। इससे पहले यूजर्स को वॉयस कॉल करना होता था। यह कैशबैक ऑफर BSNL वायरलाइन, ब्रॉडबैंड और फाइबर-टू-होम (FTTH) सब्सक्राइबर्स को मिलेगा। अब इस ऑफर की वैधता 31 मई तक है।
बीएसएनएल ने कुछ समय पहले ही अपने Vasantham Gold वाउचर में बदलाव किया था, जिसकी कीमत 96 रुपए है। फिलहाल यह प्लानसिर्फ दो सर्कल चेन्नई और तमिलनाडु में लागू होता है। वाउचर की उपलब्धता को और 90 दिन के लिए बढ़ा दिया है। इसका सीधा मतलब है कि यह प्लान 30 जून 2020 तक उपलब्ध रहेगा। आपको बता दें कि वसंतम गोल्ड प्लान एक प्रोमोशनल ऑफर है। अगर बात करें इस प्लान में मिलने वाले अन्य लाभ की तो इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर लोकल या एसटीडी कॉल (मुंबई व दिल्ली सर्कल को छोड़कर) करने के लिए हर दिन 250 कॉलिंग मिनट्स मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स को हर दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel, Vodafone और BSNL ने फिर दिया यूजर्स को तोहफा, बिना रिचार्ज के कर सकेंगे बात
बता दें कि पिछले साल ही में सरकार ने BSNL और MTNL को मर्ज करन की घोषणा की थी। काफी लंबे समय से घाटे में चल रही इन दोनों सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर रही थी। ऐसा इसलिए है क्योंकि काफी समय से खबर सामने आ रही थी कि सरकार दोनों सरकारी टेलिकॉम कंपनियों को बंद कर सकती है। इन्हीं अटकलों को लेकर सरकारी कर्मचारी काफी परेशान थे। हालांकि, सामने आई इस खबर के बाद से दोनों कंपनियों के बंद होनी की बात सिर्फ अफवाह साबित हुई थी।





















