शाओमी के सस्ते फोन Redmi 9 की लाइव इमेज और स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक, 25 जून को हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

शाओमी की अपकमिंग बजट सीरीज रेडमी 9 को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस सीरीज के अंदर रेडमी 9, रेडमी 9ए और रेडमी 9सी को पेश कर सकती है। कुछ समय पहले तीनों फोन्स के की कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई थी। वहीं, इनमें से रेडमी 9 को अब तक कई सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। कुछ समय पहले एक लीक में बताया गया था कि रेडमी 9 को वियतनाम में 25 जून को लॉन्च किया जाएगा और अब इस डिवाइस की लाइव इमेज सामने आई है।

Redmi 9 की लाइव इमेज SlashLeaks द्वारा पेश की गई है, जिसमें फोन दो कलर वेरिएंट में दिखाया गया है। Redmi 9 सीरीज में से सिर्फ रेडमी 9 को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इस डिवाइस को क्वाड कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। इसलिए सामने आई तस्वीरें रेडमी 9 की मानी जा रही हैं। तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि फोन का रियर पैनल पोलिकार्बोनेट का होगा। वहीं, रियर कैमरा एक सर्कल के अंदर वर्टिकल शेप में प्लेस होगा और साथ में डुअल एलईडी लाइट होगी। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ग्राहकों को लगा तगड़ा झटका, Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual की कीमत में फिर हुआ इजाफा

बता दें कि अभी तक शाओमी ने रेडमी 9 सीरीज को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस सीरीज को लेकर कोई जानकारी देगी। वहीं, वियतनाम में 25 जून को Redmi 9 सीरीज के लॉन्च की जानकारी भी फिलहाल एक लीक के तौर पर ही ली जाएगी।

Redmi 9 की स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 9 को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसमें 6.5-इंच एलीसीड पैनल पंच होल के साथ होगा। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि इसमें फुल एचडी+रिजोल्यूशन दिया जाएगा। इसके अलावा फोन Helio G80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा और इसमें 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज होगी। वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार फोन में हीलियो जी70 हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Redmi 10X Pro का कैमरा है जबरदस्त, कम कीमत इन धांसू फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

वहीं, स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल में 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल क्वाड-कैमरा होगा। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल होगा। साथ ही डिवाइस में रियर साइड पर फिंगरप्रिंट रीडर होगा।

कीमत

लीक के अनुसार Redmi 9 को 3 GB रैम + 32 GB स्टोरेज औ 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, वियतनाम में इस फोन को $150 ( लगभग 11,000) रुपए में पेश किया जाएगा। हालांकि, यह सिर्फ लीक है ऑफिशियल घोषणा से पहले किसी बात को लेकर पुष्टी नहीं की जा सकती।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here