BSNL 2399 Vs Jio 2399: देखें किसका लॉन्ग टर्म प्लान है अच्छा?

Join Us icon

कुछ महीने पहले ही ही देश की नंबर वन प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने नए लॉन्ग टर्म प्लान की लिस्ट को आगे बढ़ाते हुए 2399 रुपए वाला प्रीपेड प्लान पेश किया था। इस प्लान में पूरे एक साल की वैधता के साथ बंपर डाटा और नॉन जियो नंबर पर कॉल करने के लिए मिनट्स दिए जा रहे हैं। लेकिन, इसी बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने भी 2399 रुपए की कीमत वाला एक प्रीपेड प्लान पेश किया जो कि वैधता के मामले में जियो को काफी पीछे छोड़ रहा है।

अगर आप एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान खरीदना चाहते हैं हम आपको यहां रिलायंस जियो और BSNL के एक प्रीपेड प्लान के बारे में यहां बता रहे हैं, जिनमें लंबी वैलिडिटी के साथ कॉल और डाटा का फायदे मिलेगा। इन दोनों प्लान की तुलना देखने के बाद आप खुद तय कर पाएंगे कि किसके प्लान में ज्यादा दम है। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio या Airtel, देखें 349 रुपये के प्लान में कौन दे रहा है ज्यादा फायदा

BSNL

सबसे पहले बात करते हैं बीएसएनएल के लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की। कंपनी का यह प्लान पैन इंडिया लेवल पर उपलब्ध है। अंडमान निकोबार और जम्मू ऐंड कश्मीर छोड़कर यह प्लान हर सर्कल में उपलब्ध होगा। यह बीएसएनएल का सबसे लंबी वैलिडिटी वाला प्लान है। भारत में कोई और नेटवर्क ऑपरेटर इतनी लंबी वैलिडिटी के साथ कोई प्रीपेड प्लान ऑफर नहीं करता है।

bsnl

2,399 रुपए की कीमत वाला BSNL का यह प्लान 600 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। हालांकि इस प्लान में कोई डाटा बेनिफिट नहीं मिलेगा। यानी यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो सिर्फ कॉलिंग के लिए अपना फोन इस्तेमाल करते हैं और लंबी वैधता वाले रिचार्ज पसंद करते हैं। सबसे लंबी वैलिडिटी वाला यह प्लान 250 मिनट की डेली FUP लिमिट के साथ आता है। इसका मतलब है कि पूरे 600 दिनों में यूजर्स को कुल 1,50,000 कॉलिंग मिनट का लाभ मिलेगा। कॉल की FUP लिमिट खत्म होने के बाद आप 1 रुपए प्रति मिनट लॉकल कॉल पर और 1.3 रुपए एसटीडी कॉल पर देना होगा। इसके अलावा यूजर को इस प्लान में हर दिन 100 SMS दिए जाएंगे। इसे भी पढ़ें: Airtel पूरे 365 दिन तक इन प्लान में देता है बंपर डाटा और फ्री कॉलिंग, जानें सबकुछ

JIO

लंबी वैधता वाले प्लान की बात करें तो जियो के पास ऐसे कई प्रीपेड रिचार्ज हैं जो एक साल की वैधता के साथ आते हैं उन्हीं में से एक है 2399 रुपए वाला प्लान। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान में कुल 730GB डाटा और जियो-टू-जियो अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस मिलेंगे। वहीं, नॉन जियो नंबर्स के लिए 12000 कॉलिंग मिनट्स दिए जा रहे हैं। इन सब बेनिफिट्स के अलावा इस प्लान में यूजर्स को जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: BSNL का जबरदस्‍त प्लान, मिलेगा 91GB डाटा और भी बहुत कुछ

jio

दोनों प्लान को तुलनात्मक तौर पर देखें तो BSNL का प्लान उन ग्राहकों को ज्यादा पसंद आएगा जो एक लंबी वैधता वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, इस प्लान में कोई डाटा लाभ नहीं मिलेगा जो कि इसका सबसे बड़ा माइनस प्वाइंट है। दूसरी ओर जियो हमेशा से ग्राहकों को ज्यादा डाटा लाभ देने के लिए ही जाना जाता रहा है। इसमें आपको कुल 730जीबी डाटा दिया जा रहा है। यूजर्स अपनी जरुरत के हिसाब से दोनों प्लान में से बेहतर चुन सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here