
हुआवई ब्रांड आॅनर जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार कंपनी 21 फरवरी को आॅनर वी9 को पेश कर सकती है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इस फोन में भी आपको डुअल कैमरा देखने को मिलेगा।
गिजमोचाइना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आॅनर वी9 स्मार्टफोन के लॉन्च की सभी तैयारियां कंपनी द्वारा कर ली गई हैं। वहीं कंपनी ने इससे सम्बंधित एक पोस्ट प्रमुख चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वेइबो पर शेयर भी किया है।

आॅनर के इस मॉडल के बारे में पहले भी खबरें आ चुकी हैं। इससे पहले फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर देखा गया था। जहां इसे डयूके—टीएल30 नाम से लिस्ट किया गया था। जहां फोन के बारे में कई जानकारियां उपलब्ध थीं।
सिक्रेट इवेंट में प्रदर्शित हो सकता है सैमसंग का फोल्डेबल फोन
आॅनर वी9 में आपको 5.7-इंच की बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। वहीं फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन क्यूएचडी 2560×1440 पिक्सल हो सकता है। प्राप्त सूचना के अनुसार आॅनर वी9 को हुआवई के किरीन 960 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध होने की उम्मीद है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 की वीडियो लीक, लॉन्च से पहले ही जान सकते हैं फोन के बारें में सबकुछ
दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी आॅनर वी9 का 6जीबी वेरियंट भी पेश कर सकती है जिसमें आपको 128जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। जहां तक डुअल कैमरे की बात है तो फोन में एक कैमरा 12-मेगापिक्सल का होगा जबकि दूसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध होने की उम्मीद है।





















