Samsung-Realme को पीछे छोड़ Xiaomi ला रहा इनविजिबल कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानें कब हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में फिलहाल नॉच, पंच-होल और पॉप-अप कैमरे वाल मोबाइल्स का ट्रेंड है। कंपनियां इनकी मदद से अपने फोन्स में फुल-स्क्रीन डिसप्ले उपलब्ध करा पाती हैं। लेकिन, अब यूजर्स को जल्द ही फोन में ऐसी टेक्नॉलजी मिलने वाली है, जिसकी मदद से सेल्फी कैमरा को डिसप्ले के अंदर रखा जा सकेगा। इतना ही नहीं कई कंपनियां ऐसी टेक्नॉलजी तैयार करने का दावा भी कर चुकी हैं। लेकिन अब तक किसी फोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा देखने को नहीं मिला है। हाल में ZTE ने कन्फर्म किया था कि वह Axon 20 5G स्मार्टफोन को 1 सितंबर को लॉन्च करेगी। कंपनी का दावा है कि यह अंडर-डिस्प्ले कैमरा सेंसर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। वहीं, अब शाओमी की ओर से एक विडियो शेयर किया गया है, जिसमें डिसप्ले के अंदर मौजूद कैमरा वाली टेक्नॉलजी की झलक देखने को मिली है।

ट्विट में हुआ खुलासा

शाओमी के प्रेसिडेंट Shou Zi Chew ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अंडर-डिसप्ले टेक्नोलॉजी से लैस एक फोन देखा गया है। ट्विट में Shou ने लिखा है ‘’हमें अपने Xiaomi इंजीनियरों द्वारा बनाए गए नए मास्टपीस को पेश करने में गर्व है: तीसरी पीढ़ी के अंडर-डिस्प्ले कैमरा तकनीक! फुल-स्क्रीन डिस्प्ले से लैस फोन्स का उत्पादन अगले साल तक बड़े पैमाने पर शुरू हो सकता है।’’ इसे भी पढ़ें: Redmi 9i आने वाला है इंडिया, कीमत हो सकती है 8,000 से भी कम

ऐसे काम करेगी टेक्नोलॉजी

एक पोस्ट में Xiaomi ने बताया कि कैसे उसके थर्ड जनरेशन वाली अंडर डिस्प्ले कैमरा टेक्नॉलजी काम करती है। शाओमी के अनुसार पहले इस टेक्नॉलजी के लिए हर चार में से एक पिक्सल को डिसप्ले रिजर्व किया गया था, जिसका असर डिसप्ले की पिक्सल डेंसिटी पर पड़ाता था। चार में से तीन हिस्सों को ट्रांसपैरेंट रखकर कंपनी ज्यादा लाइट सेल्फी कैमरा तक पहुंचा सकती थी। वहीं, अब कंपनी हर पिक्सल का थोड़ा हिस्सा डिसप्ले के लिए रिजर्व कर रही है और बाकी हिस्सा ट्रांसपैरेंट है, जिससे बेहतर पिक्सल डेंसिटी के साथ कैमरा भी अच्छी तरह काम करता है।

xiaomi-under-display-phone-technology

अगले साल लॉन्च हो सकता है फोन

शाओमी 2021 की शुरुआत में इस तकनीक वाले फोन लॉन्च कर सकती है। अगर बात करें वीडियो में देखे गए नया प्रोटोटाइप की तो यह मॉडीफाइड Mi 10 Ultra जैसा दिख रहा है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए कोई पंच-होल नहीं है और कैमरा डिस्प्ले के अंदर से काम करता है। इसे भी पढ़ें: 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आ रहा है Xiaomi Mi 10T Pro, लॉन्च से पहले ही रियल फोटो आई सामने

xiaomi-under-display-camera-phone-2

साल 2019 में बनी थी शाओमी की पहली अंडर-स्क्रीन कैमरा तकनीक

गौरतलब है कि शाओमी ने पिछले साल जून, 2019 में फर्स्ट जेनरेशन अंडर स्क्रीन कैमरा टेक्नॉलजी को बनाया था। इसके अलावा पहले प्रोटोटाइप का विडियो भी शेयर किया गया था। लेकिन बाद में सामने आया था कि डिस्प्ले के कैमरा वाले हिस्से की पिक्सल डेंसिटी काफी कम है।

xiaomi-under-display-camera-phone-1

इसके अलावा शाओमी सीईओ लेई जुन की ओर से अक्टूबर, 2019 में सेकेंड जेनरेशन अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नॉलजी का विडियो शेयर किया गया था। वहीं, शाओमी के प्रेसिडेंट Shou Zi Chew ने थर्ड जेनरेशन और बड़े इंप्रूवमेंट के साथ अंडर-डिसप्ले कैमरा तकनीक का प्रदर्शन किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here