WhatsApp में आया ये काम का फीचर, तुरंत अपडेट करें ऐप

Join Us icon

पॉप्युलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर सक्रिय करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी एक बार फिर कमाल का फीचर लेकर आई है। WhatsApp की तरफ से Always mute फीचर को अब सभी के लिए रोलआउट कर दिया गया है। इस फीचर को काफी समय पहले बीटा वर्जन पर स्पॉट किया गया था। Always mute फीचर की मदद से अगर आप भी व्हाट्सएप ग्रुप पर आने वाले नोटिफिकेशन से परेशान हैं तो इस समस्या से निपटने के लिए WhatsApp का यह नया फीचर काफी मददगार साबित होगा। आइए आगे आपको इस फीचर के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Always Mute फीचर

इस ऑप्शन के आने के बाद अगर आप किसी व्हाट्सएप ग्रुप की Mute Notifications सेटिंग्स में जाएंगे तो यहां 1 Week और 8 hours के साथ आपको तीसरा ऑप्शन Always का दिखाई देगा। अब तक Always के बजाय 1 Year का ऑप्शन मिलता था, यानी कि आप किसी ग्रुप को ज्यादा से ज्यादा 1 साल के लिए सेटिंग्स बदलकर म्यूट कर सकते थे। लेकिन, Always Mute आने के बाद अब आपको अनचाहे नोटिफिकेशंस परेशान नहीं करेंगे। इसे भी पढ़ें: WhatsApp ला रहा नया और धांसू फीचर, बिल्कुल सिंपल हो जाएगा ये काम

whatsapp group video calling limit increased to eight people in lockdown covid 19 pandemic

अपडेट करें फोन

इस नए फीचर को एंडरॉयड और iOS दोनों ऐप्स पर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। अगर आपको अभी तक Always का ऑप्शन मयूट नोटिफिकेशन्स सेटिंग्स में नहीं मिला है तो जल्द ही ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ऐप को अपडेट कर लें।

whatsapp

ऐसे Mute करें नोटिफिकेशंस

अपने एंडरॉयड डिवाइस या फिर iPhone में वॉट्सऐप अपडेट करने के बाद ऐप को ओपन करें। अब किसी चैट या ग्रुप के नोटिफिकेशंस म्यूट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें। इसे भी पढ़ें: WhatsApp में जुड़ने वाला एक और बेहद खास फीचर, जानें कब और किसे मिलेगा पहले

– जिस ग्रुप या चैट को म्यूट करना चाहते हैं सबसे पहले उसे ओपन करें।

– चैट विंडो ओपन होने के बाद टॉप राइट पर दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करें सेटिंग्स मेन्यू ओपन करें।

– यहां आपको Mute Notifications ऑप्शन पर टैप करना होगा।

– इसके बाद आपको 8 hours, 1 week और Always का ऑप्शन दिखेगा।

– इनपर टैप कर आप चैट म्यूट कर सकते हैं, इसके बाद मैसेज आने पर उसका नोटिफिकेशन आपको नहीं दिखाई देगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here