WhatsApp में आएगा ये कमाल का फीचर, 7 दिन बाद अपने आप गायब हो जाएंगे मैसेज: जानें कैसे करेगा काम

Join Us icon

WhatsApp लंबे समय से कुछ ऐसे फीचर्स पर काम कर रही है जो कि यूजर्स के लिए चेटिंग करना और भी मजेदार बना देंगे। इसी में से एक ‘Disappearing Messages’ फीचर है, जिस पर कंपनी द्वारा काम किया जा रहा है। जल्द ही इस फीचर को रोल आउट किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, उससे पहले Wabetainfo ने जानकारी दी है कि आने वाले अपडेट के साथ इस फीचर को जल्द रिलीज कर दिया जाएगा। वहीं, डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर के आने से पहले इसकी एक अहम और बड़ी जानकारी का खुलासा हुआ है।

एफएक्यू पेज पर उपलब्ध विवरण को सबसे पहले व्हाट्सएप बीटा ट्रैकर WABetaInfo द्वारा देखा गया था। सूत्रों का कहना है कि अगर चैट को 7 दिनों तक आप नहीं ओपन करेंगे तो मैसेज गायब हो जाएंगे। लेकिन, अगर आपने नोटिफिकेशन पैनल को क्लियर नहीं किया है तो आप वहां पर मैसेज चेक कर पाएंगे। इसे भी पढ़ें: WhatsApp ला रहा नया और धांसू फीचर, बिल्कुल सिंपल हो जाएगा ये काम

whatsapp group video calling limit increased to eight people in lockdown covid 19 pandemic

‘Disappearing Messages’ को कस्टमाइज़ करने का ऑप्शन भी यूजर्स को नहीं मिलेगा। इस फीचर को एक बार इनेबल करने के बाद, सभी नए मेसेज 7 दिन बाद एक्सपायर हो जाएंगे। यानी यूजर्स अपने मुताबिक मेसेज को गायब करने का टाइम सेट नहीं कर सकते। इसे भी पढ़ें: WhatsApp में जुड़ने वाला एक और बेहद खास फीचर, जानें कब और किसे मिलेगा पहले

Facebook WhatsApp group video voice calling limit extended to 8 people 70 percent fake news decrease india

व्हाट्सएप ने नोट किया है कि नया फीचर आपके द्वारा पहले भेजे गए संदेशों को प्रभावित नहीं करेगा या इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप पर प्राप्त होगा। Disappearing Messages फीचर जल्द ही iOS, एंडरॉयड, KaiOS और वेब/डेस्कटॉप यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।

खास बात है कि व्हाट्सएप यूजर्स डिसअपीयरिंग मैसेज को फॉरवर्ड करने के साथ स्क्रीनशॉट ले पाएंगे। यूजर्स डिसअपीयरिंग तस्वीरों और वीडियो को गैलरी में सेव कर सकेंगे। इसके लिए Save to Camera Roll ऑप्शन दिया जाएगा, जिसे मैनुअली इनेबल करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here