
जब से शॉर्ट वीडियो बनाने वाली चीनी ऐप Tiktok बंद हुई है तब से इंडियन मार्केट में इसकी जगह कई ऐप आ चुकी हैं, जिनसे लोग शॉर्ट वीडियो बना कर ऑनलाइन अपलोड कर रहे हैं। लेकिन, इन सभी ऐप में से सबसे ज्यादा Instagram Reels को पसंद किया जा रहा है जो कि लगभग Tiktok की तरह ही है। इसमें वीडियो इतने मजेदार और इंटरस्टिंग होते हैं कि कई लोग इन वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं लेकिन इन्हें डायरेक्ट डाउनलोड नहीं किया जा सकता। हालांकि, इंस्टाग्राम की रील वीडियो डाउनलोड करने के लिए आप थर्ड पार्टी ऐप की मदद ले सकते हैं। आपकी मुश्किल को आसान बनाने के लिए हम इंस्टाग्राम रील वीडियो को डाउनलोड करने के 4 आसान तरीका बता रहे हैं. जिससे आप अपनी पसंदीदा रील वीडियो को तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे Save करें Instagram Reels
अगर आप डाउनलोड की जगह Reels की वीडियो को डाउनलोड करने का विचार कर रहे हैं तो यह डायरेक्ट ऐप से किया जा सकता है। इसके लिए यूजर को सबसे पहले Reels वीडियो को ओपन कर टॉप पर मौजूद तीन-डॉट पर क्लिक करें इसके बाद ‘Save’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इन दोनों स्टेप के बाद आपके ल इंस्टाग्राम होम स्क्रीन–> प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करें–> इसके बाद hamburger आइकॉन –> सेटिंग –> अकाउंट –> सेवड पर जाकर सेव किया हुआ वीडियो देख सकते हैं। हालांकि, इस सेव की हुई वीडियो को देखने के लिए आपको इंटरनेट की जरुरत पड़ेगी।
कैसे डाउनलोड करें Instagram Reels वीडियो ऑनलाइन
आप एंडरॉयड मोबाइल फोन, आईफोन, विंडोज पीसी / लैपटॉप और मैक सहित अपनी पसंद के डिवाइस पर इंस्टाग्राम रील्स वीडियो को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए वेब टूल का उपयोग कर सकते हैं। Ingrammer.com उनमें से सबसे अच्छे वेब टूल है। यह वेब ब्राउज़र पर काम करता है जो डाउनलोड को सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: कैसे लें लैपटॉप पर Screenshots, ये रहे 10 सबसे सिंपल स्टेप्स

- सबसे पहले इंस्टाग्राम रील्स पेज पर जाएं, dot थ्री-डॉट आइकन ’पर टैप करें और Instagram कॉपी लिंक’ को सिलेक्ट करें।
- इसके बाद Ingrammer.com को ओपन करें और ‘Tools’ के साथ ‘सिलेक्ट इंस्ट्राम डाउनलोर’ को सिलेक्ट करें।
- इसके बाद सामने दिख रहे बॉक्स में इंस्टग्राम Reels का लिंक पेस्ट करें।
- नीचे स्क्रॉल करने पर आपको डाउनलोड बटन दिखेगा, जिसपर क्लिक कर फोन में वीडियो डाउनलोड हो जाएगा।
एंडरॉयड मोबाइल फोन पर ऐसे करें Instagram Reels वीडियो को डाउनलोड

- सबसे गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और TwitterVideoDownloader ऐप को अपने एंडरॉयड मोबाइल में डाउनलोड करें। इस ऐप पर ट्विटर की वीडियो भी डाउनलोड की जा सकती हैं।
- इसके बाद Instagram ओपन कर Reels लिंक को कॉपी करें (लिंक कॉपी करने के लिए किसी भी Reels वीडियो पर जाएं और थ्री डॉट आइकॉन के साथ सामने आ रहे ‘Copy Link’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको TwitterVideoDownloader पर जाना होगा और लिंक को पेस्ट कर ‘blue download button’ पर क्लिक करें जो कि राइट कॉर्नर पर दिखाई देगा।
- Instagram Reels वीडियो आपके डिवाइस पर डाउनलोड फोल्डर में पहुंच जाएगा।
iPhone पर डाउनलोड करें Instagram Reels वीडियो
- सबसे पहले ऐप स्टोर पर जाएं और InSaver for Instagram एप्लिकेशन के लिए सर्च करें।
- ऐप को आईफोन पर इंस्टॉल कर सेटअप कर लें।
- इसके बाद Select Watch It! –> फिर Options –> Share –> के बाद डाउनलोड हो जाएगी।
Google Chrome एक्सटेंशन का उपयोग करके Instagram Reels वीडियो को ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें

इंस्टाग्राम Reels को वेब टूल के साथ ही क्रोम एक्सटेंशन इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोडर के माध्यम से डेस्कटॉप पर डाउनलोड किया जा सकता है। यदि आप Instagram पोस्ट डाउनलोड करते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। आइए एक नज़र डालते हैं कि यह ऑनलाइन टूल कैसे काम करता है। इसे भी पढ़ें: WhatsApp अकाउंट को रखना है सेफ तो आज ही इनेबल करें ये 5 सेटिंग्स, बेहद सिंपल है पूरा प्रोसेस
- सबसे पहले Chrome web स्टोर पर जाकर इंस्टाग्राम वीडियो डाउनलोडर के लिए सर्च करें, जिसके बाद यह https://chrome.google.com/webstore/detail/downloader-for-instagram/pdhejmgmdnllbiioepjcclmjichnfdaf लिंक सामने आएगा।
- इसके बाद ‘Add to Chrome’ के साथ एक्सटेंशन पर अपने क्रोम ब्राउजर को एड करें।
- इसके बाद अपने डेस्कटॉप पर अपने इंस्टाग्राम के लिए साइन-अप करें।
- इंस्टाग्राम ऐप से अलग डेस्कटॉप पर Reels के लिए कोई सेक्शन नहीं है। लेकिन, आप यूजर प्रोफाइल में एंटर कर IGTV टैबर के बराबर में Reels सेक्शन पर पहुंच सकते हैं।
- वीडियो को एक्सपेंड करने के लिए उसपर क्लिक करें।
- इसके बाद टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर मौजूद डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
इंस्टाग्राम रील्स वीडियो को आपके विंडोज लैपटॉप / पीसी और मैक पर डाउनलोड सेक्शन में पहुंचा दिया जाएगा।





















