
Realme ने जुलाई महीने में टेक मंच पर अपना लो बजट प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए सस्ता स्मार्टफोन Realme C21Y पेश किया था। यह मोबाइल फोन वियतनाम में लॉन्च हुआ था जो 5,000mAh battery, 4GB RAM और 13MP ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं आज रियलमी इंडिया ने यह घोषणा कर दी है कि रियलमी सी21वाई स्मार्टफोन आने वाली 23 अगस्त को भारत में भी लॉन्च कर दियाा जाएगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Realme C21Y का प्रोडक्ट पेज भी लाईव कर दिया गया है, जहां यह फोन फोटो और स्पेसिफिकेशन्स के साथ मौजूद है।
Realme C21Y Price
सबसे पहले रियलमी सी21वाई की कीमत की बात करें तो वियतनाम में यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। विदेशी बाजार में Realme C21Y के 3GB RAM वेरिएंट को 3,490,000 वियतनामी डान्ग और 4GB RAM वेरिएंट को 3,990,000 वियतनामी डान्ग में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 11,200 रुपये और 12,900 रुपये के करीब है। उम्मीद है भारत में इस रियलमी फोन की शुरूआती कीमत 10,000 रुपये से कम देखने को मिलेगी। यह भी पढ़ें : 12GB RAM और 64MP कैमरा के साथ Realme GT 5G फोन हुआ लॉन्च, देखें इस ताकतवर फोन के फुल फीचर्स और कीमत
Realme C21Y की स्पेसिफिकेशन्स
इस नए रियलमी फोन को 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 400निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164.5x76x9.1mm और वज़न 200 ग्राम है। Realme C21Y को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो रियलमी यूआई के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम फेब्रिकेशन पर बना Unisoc T610 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह रियलमी फोन माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C21Y ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईट लेंस मौजूद है। रियलमी फोन के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए Realme C21Y में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन Blue और Black कलर में लॉन्च हुआ है।





















