
Vivo ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपनी ‘वाई’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए Vivo Y33s और Vivo Y21 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। 50MP Camera, 5000mAh Battery और 8GB + 4GB RAM वाला वीवो वाई33एस जहां 17,990 रुपये में लॉन्च हुआ था वहीं 5000mAh battery, Helio P35 chipset, 4GB + 1GB RAM और 13MP camera के साथ वीवो वाई21 को 13,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर मार्केट में उतारा गया था। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज़ का एक और नया वीवो फोन Vivo Y21A भी इंडिया में लॉन्च करने वाली है।
91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव खबर प्राप्त हुई है कि वीवो कंपनी अपनी वाई सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Vivo Y21A नाम के साथ इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। फोन की लॉन्च डेट तो सामने नहीं आ पाई है लेकिन इंडस्ट्री सोर्स से जानकारी मिली है कि वीवो वाई21ए अक्टूबर महीने में भारतीय बाजार में एंट्री ले लेगा। यह वीवो फोन कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके Vivo Y20A का अपग्रेडेड वर्ज़न बनकर सामने आएगा।

Vivo Y21
लेटेस्ट वीवो वाई21 की बात करें तो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना यह फोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। Vivo Y21 को एंडरॉयड 11 पर पेश किया गया है जो फनटच ओएस 11.1 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। यह भी पढ़ें : शाओमी ने लॉन्च किए दो लल्लनटॉप 5G फोन Xiaomi 11T और Xiaomi 11T Pro, जानें इन Phone के सुपर से ऊपर फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y21 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल सिम और 4जी वोएलटीई के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह वीवो फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Vivo Y21 के बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 13,990 रुपये है। इसी तरह Vivo Y21 के बड़े वेरिएंट को 4GB RAM + 128GB Storage के साथ 15,490 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन Diamond Glow और Midnight Blue कलर में शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है।





















