
नेटफ्लिक्स (Netflix) की सीरीज ‘स्क्विड गेम’ (Squid Game) इन दिनों हर जगह पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, नेटफ्लिपक्स पर Squid Game सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बन गया है। इतना ही नहीं इस शो ने पिछले एक महीने में जबर्दस्त कमाई भी कर डाली है, जिससे Netflix को खूब फायदा हुआ है। इस शो की सफलता की कहानी यहीं खत्म नहीं होती है, ऐसा लगता है कि स्क्विड गेम ने नेटफ्लिक्स के लिए इस वित्तीय तिमाही को अकेले ही बढ़ाया है। दरअसल, नेटफ्लिक्स ने स्क्वीड गेम के आने के बाद नेटफ्लिक्स पर लाखों नए ग्राहक जुड़े हैं और उम्मीद है कि साल के अंत तक कंपनी के पास करोड़ों नए ग्राहक होंगे। बताया जा रहा है कि अधिकांश नए ग्राहक जुड़ने की शुरुआत एशिया प्रशांत क्षेत्र से हुई, जहां अब नेटफिक्स के पास 30 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं।
Squid Game ने किया कमाल
स्क्विड गेम एक दक्षिण कोरियाई ड्रामा है जो 17 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। शो ने अपने लॉन्च के बाद से दुनिया भर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। इसी शो के कारण नेटफ्लिक्स ने जुलाई से सितंबर के बीच की अवधि में 4.38 मिलियन ग्राहकों को अपनी स्ट्रीमिंग सेवा के सदस्यता के रूप में जोड़ा। आपको याद दिला दें कि जब महामारी ने लोगों को अपने घरों तक सीमित कर दिया था तो इस साल की शुरुआत नेटफ्लिक्स के लिए थोड़ी धीमी हो गई थी। इसे भी पढ़ें: Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ के लॉन्च से पहले लीक हुई ये महत्वपूर्ण जानकारी, जानें क्या होंगी खूबियां

Squid Game की कहानी
इस सीरीज की कहानी ऐसे लोगों पर आधारित हैं जो कर्ज में डूबे हुए हैं। इन लोगों को पैसे का लालच देकर एक गेम में पार्टिसिपेट करने के लिए कहा जाता है. जिसके बाद ये लोग कोरियाई गेम में हिस्सा लेते हैं। वहीं, इस गेम में हिस्सा लेने वाले सभी पार्टिसिपेट एक के बाद एक मारे जाते हैं। आखिर में बचने वाला इसका विजेता बनता है, जिसे इनाम के तौर पर 38.7 मिलियन डॉलर की राशि दी जाती हैं। इसे भी पढ़ें: 5G के बाजार में Motorola ला रहा है कम कीमत वाला स्मार्टफोन Moto G51, 50MP कैमरे के साथ अगले महीने होगा लॉन्च
लेटेस्ट वीडियो
Netflix yearly subscription प्लान और ऑफर
अभी भारत में कोई नेटफ्लिक्स वार्षिक सदस्यता प्लान नहीं हैं। आप केवल महीने-दर-महीने Netflix के प्लान को ले सकते हैं और पूरे साल शानदार कंटेंट का लुत्फ उठा सकते हैं।





















