
अपने बजट स्मार्टफोन के लिए फेमस मोबाइल निर्माता कंपनी Tecno जल्द ही इंडिया में एक नया स्मार्टफोन Tecno Spark 8T लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। दरअसल, टेक्नो ने अपकमिंग स्मार्टफोन की टीजर पोस्ट कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर दिया है, जिससे साफ हो गया है कि इंडियन मार्केट में जल्द ही एक नया फोन लॉन्च होने वाला है। हालांकि, कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है। लेकिन, टीजर से साफ टेक्नो स्पार्क 8टी स्मार्टफोन राउंडेड एज और बंपी कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, फोन के राइड साफ पावर बटन के साथ ही वॉल्यूम रॉकर दिया गया है। साथ ही कंपनी ने स्मार्टफोन को #SparkofBigDreams टैग लाइन के साथ टीज कर रही है।
संभावित कीमत
Tecno Spark 8T को 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, हम उम्मीद कर रहे हैं कि कंपनी अब तक अपने बजट फोन्स से ही भारतीय यूजर्स को दिल जीत रही है तो आने वाले फोन को भी कम कीमत में ही लॉन्च किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 48MP Selfie Camera वाला सस्ता Tecno Camon 18T हुआ लॉन्च, इसमें है 4GB RAM और 5000mAh Battery
Partner to your unique style.#SparkOfBigDreams Coming Soon.#TECNO #ComingSoon #StayTuned #Spark8T pic.twitter.com/dfGo55MLsn
— TecnoMobileInd (@TecnoMobileInd) December 6, 2021
संभावित स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Tecno Spark 8T स्मार्टफोन को 6.52 इंच एचडी प्लस डिसप्ले दिया जाएगा। इसके अलावा Tecno Spark 8T स्मार्टफोन में MediaTek Helio G35 चिपसेट होगा। वहीं, फोन को Android 11 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही फोन 4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज ऑप्शन लाया जा सकता है। इतना ही नहीं कंपनी की तरफ से फोन को ज्यादा रैम वेरिएंट को भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन के स्पेस को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: 6 हजार के बजट में लॉन्च हुआ Tecno का कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन POP 5 LTE, 5,000mAh Battery से है लैस
लेटेस्ट वीडियो
इसके अलावा टेक्नो स्पार्क 8टी में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। जबकि सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल लेंस दिया जा सकता है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए फोन में 6000mAh बैटरी सपोर्ट दिया जाएगा।





















