
रियलमी ने अगस्त महीने में इंडिया में अपना लो बजट स्मार्टफोन Realme C21Y लॉन्च किया था जो 5000mAh battery, 13MP Camera और Unisoc T610 चिपसेट जैसे फीचर्स से लैस है। यह मोबाइल फोन दो वेरिएंट्स में बाजार में उतारा गया था जो 8,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब रियलमी फैंस को परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है कि कंपनी रियलमी सी21वाई स्मार्टफोन की कीमत में सीधे 1,000 रुपये का ईजाफा करने जा रही है।
Realme C21Y Price
रियलमी सी21वाई इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था। फोन के बेस वेरिएंट में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई तथा बड़ा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से 3GB + 32GB वेरिएंट को 8,999 रुपये और 4GB + 64GB वेरिएंट को 9,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था, लेकिन अब रियलमी इस फोन का दाम 1,000 रुपये बढ़ा रही है। इस प्राइस हाईक के बाद Realme C21Y 3GB + 32GB वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 4GB + 64GB वेरिएंट को 10,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

Realme C21Y की स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी की ओर से इस सस्ते स्मार्टफोन को 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की डिसप्ले एलसीडी पैनल पर बनी है जो 400निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम फेब्रिकेशन पर बना Unisoc T610 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Realme C21Y फोन माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले ही सामने आई Realme 9i की रेंडर ईमेज, लुक और डिजाईन का हुआ खुलासा
फोटोग्राफी के लिए Realme C21Y स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईट लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Realme C21Y डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। इस फोन का डायमेंशन 164.5x76x9.1एमएम और वज़न 200 ग्राम है। Realme C21Y को एंडरॉयड 10 ओएस पर पेश किया गया है जो रियलमी यूआई के साथ काम करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए Realme C21Y में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन Blue और Black कलर में लॉन्च हुआ है।





















