Tecno Spark 8T स्मार्टफोन 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ भारत में इस दिन होगा लॉन्च

Join Us icon

Tecno Spark 8T स्मार्टफोन के लॉन्च को Tecno India ने हाल में लॉन्च किया था। अब लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो टेक्नो का यह स्मार्टफोन भारत में 15 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। Tecno Spark 8T स्मार्टफोन की बिक्री अमेजन इंडिया से शुरू होगी। Tecno Spark 8T स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर 15 दिसंबर से 12 PM बजे से शुरू होंगे। Amazon पर टेक्नो के इस स्मार्टफ़ोन के लैंडिंग पेज में इसका डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं।

Tecno Spark 8T स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन को स्टायलिश रियर डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। टेक्नो के इस स्मार्टफोन में रेक्टेंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इस कैमरा सेटअप में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेट्प दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। ऑफिशियल इमेज से पता चलता है कि टेक्नो का यह स्मार्टफोन Atlantic Blue, Turquoise Cyan, Cocoa Gold, और iris Purple कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

Tecno Spark 8T स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Spark 8T स्मार्टफोन में 6.6-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन Full HD+ (1080 x 2408 पिक्सल), आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और पिक्सल डेनसिटी 401ppi पिक्सल, मैक्सिमम ब्राइटनेस 500nits और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.30 प्रतिशत है। टेक्नो का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के Helio G35 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। टेक्नो के इस फ़ोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। सिंगल चार्ज में यह फोन 40 घंटे की कॉलिंग, 7 घंटे गेमिंग, 11 घंटे वीडियो प्लेबैक, 122 घंटे म्यूजिक और 38 दिन का स्टेंडबाई बैकअप ऑफर करता है। टेक्नो के इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और डुअल फ्रंट फ्लैश दिया जाएगा। इसके साथ ही बैक पैनल में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। फोन में AI लेंस और फ्लैश दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन DTS Sound का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here