Hero Electric ने कर ली बड़ी तैयारी, अब 15 मिनट में फुल चार्ज होंगे Electric Scooter!

Join Us icon

इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने वाले ग्राहकों को इसकी बैटरी को लेकर हमेशा एक समस्या रहती है कि यह कितनी देर में चार्ज होगी। वहीं, इस समस्या को हल करने के लिए इंडिया की इलेक्ट्रिक टू-व्हील वाहन कंपनी Hero Electric ने एक बड़ा कदम उठाते हुए Log 9 Materials के साथ साझेदारी की है। आपको बता दें कि लॉग 9 मैटिरियल बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी है। साथ ही हीरो ने Log 9 से InstaCharging RapidX battery के लिए पार्टनरशिप की है। वहीं, इस साझेदारी के बाद बताया जा रहा है कि Log9 बैटरी के चलते हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 15 मिनट में ही फुल चार्ज हो जाया करेंगे।

Hero Electric

अगर बात करें Log9 की इंस्टाचार्जिंग बैटरी की तो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसमें दी जाने वाले टेक्नोलॉजी से बैटरी फास्ट चार्ज होने के साथ ही लंबी चलती है। इसके अलावा Log9 की रैपिडएक्स बैटरियों का इस्तेमाल -30° से 60°C तक के तापमान में किया जाता है और इनकी लाइफ 10 साल से ज्यादा की होती है। इसे भी पढ़ें: Ola S1 या Simple One: जानें कौनसा Electric Scooter आपके लिए है बेस्ट?

5 most affordable cheapest electric Scooter EV in india

इस साझेदारी पर हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ, सोहिंदर गिल ने कहा, “पेट्रोल के विपरीत, ई-टू-व्हीलर पर चार्ज सीमित है, जिससे राइडिंग रेंज कम हो जाती है। CY2019 में, हमने रेंज को दोगुना करने के विकल्प के साथ बाइक लॉन्च की। हमारी सभी बाइक्स में आसानी से हटाने योग्य बैटरी भी होती हैं और हमारे कई ग्राहक अब कार्यस्थल पर या अपने अपार्टमेंट में अपनी पोर्टेबल बैटरी चार्ज कर रहे हैं।” इसे भी पढ़ें: बाप रे! एक बार फिर Electric Scooter में लगी आग, देखें- कैसे धू-धू कर उठने लगा धुआं

लेटेस्ट वीडियो

वहीं, लॉग9 मैटेरियल्स के संस्थापक और सीईओ डॉ. अक्षय सिंघल ने कहा, “हमें लॉग9 की बैटरी और इंस्टाचार्ज तकनीक के एकीकरण के लिए हीरो के साथ साझेदारी करते हुए खुशी हो रही है। हीरो इलेक्ट्रिक देश में सफल ईवी निर्माता है, जो पिछले 14 वर्षों से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्रांति का नेतृत्व कर रहा है और हम लॉग 9 पर हीरो इलेक्ट्रिक के साथ मिलकर भारत के सबसे तेज चार्जिंग टू-व्हीलर को लॉन्च करने के अवसर पर उत्साहित हैं।”

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here